जीजीआईसी में छात्राओं को मोबाइल के दुष्प्रभाव की जानकारी दी: जागरूकता कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला परिषद ने किया

जीजीआईसी बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बदलते सामाजिक परिवेश में संस्कारों के महत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर...
महरौनी। स्थानीय जीजीआईसी बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बदलते सामाजिक परिवेश में संस्कारों के महत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक जहां जीवन को सरल बना रही है, वहीं इसका अनियंत्रित उपयोग छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। छात्राओं को मोबाइल के सीमित एवं सकारात्मक उपयोग की सलाह दी गई। अखिल भारतीय महिला परिषद की पदाधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए संस्कार, समय प्रबंधन और आत्मअनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता ने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया, चेयरपर्सन सपना सिंघई, शाखा अध्यक्ष ममता सराफ, सपना मलैया, लवली शास्त्री,प्रीति स्वामी सहित विद्यालय की अनेक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्रावक के लिए दशलक्षण पर्व के 10 दिन धर्म की ट्रेनिंग जैसे : सुभूषणमति माताजी ने कहा—क्रोध की उग्रता कम कर क्षमा धारण करें
अडिंदा पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन सुभूषणमति माताजी ने उत्तम क्षमा धर्म का स्वरूप समझाया। उन्होंने क्रोध और कषाय को मंद कर क्षमा धारण करने तथा णमोकार मंत्र के माध्यम से मन को शांत करने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया डडूका की यह रिपोर्ट।
बांसवाड़ा • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 06:41 pm
सहारनपुर के जैन मंदिरों में हुई उत्तम मार्दव धर्म की आराधना : अहंकार छोड़कर विनम्रता और सरलता अपनाने का दिया संदेश
सहारनपुर में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन विभिन्न जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन और स्वाध्याय के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मान-अभिमान का त्याग कर विनम्रता एवं सरलता अपनाने की प्रेरणा ली। पढ़िए श्रीफल साथी अरिहंत जैन एडवोकेट की यह रिपोर्ट।
सहारनपुर • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 06:39 pm



