भिंड। दीपावली के पावन अवसर पर जैन महासभा की टीम के द्वारा गरीब झुग्गी बस्ती एवं रोड पर रिक्शा वालों जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के बीच खुशियां बाँटने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। इस अवसर पर जैन महासभा के सदस्यों द्वारा बच्चों एवं परिवारों को खील-गट्टा, पटाखे, कपड़े, मिठाइयाँ एवं दीपक (दीये) वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक दीपावली की खुशियाँ पहुँचाना और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। जैन महासभा का मानना है कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में समाज के जरूरतमंद लोगों की मुस्कान भी शामिल हो। जैन महासभा सदैव सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर शहर के जाने-माने समाजसेवियों ने भर चढ़कर भाग लिया और बच्चों के चेहरे पर खुशियां भरा मैसेज दिया।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
महासभा अध्यक्ष रानी जैन ने कहा कि हमें सबकी मदद करनी चाहिए। भगवान ने हमें इस लायक बनाया है कि जिससे हम सबकी मदद कर सके। कार्यक्रम में श्रीमती नितेश जैन वरिष्ठ नगर पालिका पार्षद, सपना जैन, आशा जैन, रोशनी चोपड़ा, निशा पांडे, रत्ना कुशवाहा, प्रियंका राजावत, गीता कुशवाहा, ज्योति जैन, लक्ष्मी जैन, सोनल जैन, खुशबू प्रसू जैन शिवम शर्मा, विशुद्ध जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




