सोशल मीडिया फाउंडेशन बैठक उदयपुर में होगी: राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी होंगे शामिल

सोशल मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को शाश्वत धाम तुलसी सराई के पास एअरपोर्ट रोड उदयपुर में होगी। सोशल मीडिया फाउंडेशन में पूरे भारत से पत्रकारिता, मीडिया, लेखक, समाजसेवी, राजनेता, सामाजिक प्रभावक आदि क्षेत्र के लोग शामिल हैं। पुणे से पढ़िए, यह खबर...
पुणे (महाराष्ट्र)। सोशल मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को शाश्वत धाम तुलसी सराई के पास एअरपोर्ट रोड उदयपुर में होगी। सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं जाज्वल्य न्यूज के संपादक योगेश भंडारी ने बताया कि पत्रकारिता एवं मीडिया जगत के दिग्गज, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ किशोरभाई भंडारी (पुणे) द्वारा स्थापित सोशल मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को उदयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अखिल बंसल द्वारा आयोजित की गई है। जिसमें पूरे भारत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि इस अवसर पर सोशल मीडिया के संस्थापक किशोरभाई भंडारी, डॉ.अखिल बंसल जयपुर, अर्जुनसिंह चंदेल उज्जैन, जीतेंद्र शाह धुलिया, प्रवीण भंडारी शिरूर, डॉ. नितिन शर्मा उदयपुर, राजेश नाहर खेतिया, एडवोकेट राजेश मुथा जयपुर ,प्रदीप जैन इंदौर, कांतिलाल रांका पुणे, अनिल जैन दिल्ली, अनिल शर्मा, पवन माकन अहमदाबाद, रीना सिन्हा मुंबई, एनपी अग्रवाल भोपाल, प्रशांत मानेकर नागपुर, हेमंत जैन इंदौर, सुरेंद्रकुमार सलंबर, डॉ.राजीव प्रचंडीया अलीगढ़, गोपाल राजपूत दिल्ली उपस्थित रहेंगे। सोशल मीडिया फाउंडेशन में पूरे भारत से पत्रकारिता, मीडिया, लेखक, समाजसेवी, राजनेता, सामाजिक प्रभावक आदि क्षेत्र के लोग शामिल हैं। इसके सदस्यों की संख्या एक हजार से अधिक है जो सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ब्रह्मचर्य आत्मशुद्धि, संयम और आत्मस्वरूप का साधन: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्यश्री के हुए मंगलप्रवचन, कैलाश विजयवर्गीय ने किए गुरु दर्शन
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:50 pm
गुरुकुल की शिक्षा अनुशासन से जीवन का होता निर्माण: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में दिए मंगल उपदेश
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:49 pm



