धर्म साधना में रत शांतिदेवी जैन का देवलोकगमन : समाजसेवी राजेंद्र भंडारी को हुआ मातृ शोक
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•13/1/2026, 12:43:20 am

नगर की त्यागीवृति, धर्म साधना में रत वयोवृद्ध विदुषी महिला शांतिदेवी जैन का देवलोकगमन हो गया। जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, उद्यमी एवं अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी की माताजी शांतिदेवी जैन का 85 वर्ष की आयु में महामंत्र णमोकर, समाधि भावना, भक्तामर पाठ एवं श्री जिनेंद्र प्रभु की स्तुति सुनते हुए मध्य रात्रि को निधन हो गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना। नगर की त्यागीवृति, धर्म साधना में रत वयोवृद्ध विदुषी महिला शांतिदेवी जैन का देवलोकगमन हो गया। जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, उद्यमी एवं अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी की माताजी शांतिदेवी जैन का 85 वर्ष की आयु में महामंत्र णमोकर, समाधि भावना, भक्तामर पाठ एवं श्री जिनेंद्र प्रभु की स्तुति सुनते हुए मध्य रात्रि को निधन हो गया। शांतिदेवी जैन प्रारंभ से ही धार्मिक महिला थीं। लगभग 40 वर्ष पूर्व ही आपने आचार्यश्री सुमति सागर एवं आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संयम साधना हेतु अनेकों व्रत धारण कर शुद्रजल सहित सभी बाजारू भोजनादि का त्याग कर दिया था। 85 वर्ष की उम्र में भी प्रतिदिन श्री जिनेन्द्र प्रभु की आराधना करना, पूजन भक्ति करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। वे अपने व्रतों के पालन में कभी भी कोई समझौता नहीं करती थी। गृहस्थ अवस्था में रहकर भी वे एक साध्वी की तरह संयम साधना करते हुए अपना जीवन यापन कर रहीं थीं। विगत कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। डॉक्टरों ने यह उनका अंतिम समय बताया। शांतिदेवी जैन ने अपने धार्मिक सिद्धांतों को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की दवा आदि लेने से इंकार कर दिया। पूर्ण चेतना अवस्था में समाधि भावना एवं णमोकार मंत्र सुनते हुए उन्होंने अपनी नश्वर देह का त्याग किया। उनके निधन का समाचार सुनते ही सम्पूर्ण जैन समाज में शोक की लहर छा गई। उनका अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी, देशी घी, नारियल, गोला, कपूर के साथ स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें नगर के उद्योगपति, पत्रकार, समाजसेवी एवं श्रावक श्रेष्ठी सम्मिलित हुए। शांतिदेवी जैन को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बुधवार 14 जनवरी दोपहर 2 बजे अग्रसेन पार्क जीवाजी गंज मुरैना में बैठक का आयोजन रखा गया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने बताए संयमित जीवन चर्या के लाभ : आचार्य श्री ऋषभ विहार में धर्मसभा में लूटा रहे आध्यात्मिक ज्ञान
दिल्ली ऋषभ विहार में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने धर्मसभा में कहा कि अपनों से सावधान रहो। जीवन में संभलकर जीना, क्योंकि अपने ही अपनों का घात करते हैं। दिल्ली ऋषभ विहार से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:00:47 pm
आचार्य श्री पुलक सागर जी के सानिध्य में चित्रकूट धाम में बिखरे भक्ति के रंग : चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना समारोह में पुण्यार्जक परिवारों को मिला धर्म लाभ
शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में विराजित राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से होने वाले चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ हुआ। भीलवाड़ा से पढ़िए, श्रीफल साथी पवनकुमार गर्ग की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 2:58:18 pm


