सनावद। चौदस के शुभ एवं पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर, सनावद में आचार्य वर्धमान सागर पाठशाला के बच्चों के द्वारा रविवार को प्रातः सामूहिक पूजन बड़े ही भक्ति भाव और उत्साह के साथ संपन्न किया गया। सन्मति जैन काका ने बताया कि पाठशाला के बच्चों ने श्वेत वस्त्र धारण कर श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से मनोहारी पूजन किया। बच्चों के द्वारा किए गए शुद्ध मंत्रोच्चारण और पूजन की विधि ने सभी का मन मोह लिया।
धर्म और संस्कारों से जोड़ने की पहल
इस अवसर पर अंशुमा जैन,वर्षा जैन,प्रियंका जैन,श्रुति सराफ प्रीति जटाले नूपुर जैन,नेहा जैन ने बताया कि चौदस के दिन किया गया पूजन-पुण्य विशेष फलदायी होता है। मयंक धनोते,राहुल स्वास्तिक ने बताया कि बच्चों को इसी भावना से धर्म और संस्कारों से जोड़ने के लिए यह सामूहिक पूजन कराया गया।
बच्चों के प्रयासों की सराहना
इस सामूहिक पूजन के पुण्यार्जक महेन्द्र कुमार अरविंद कुमार सराफ परिवार सनावद रहे। परिवार द्वारा सभी बच्चों को प्रभावना एवं स्वल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर पाठशाला के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। सभी ने पुण्यार्जक परिवार एवं बच्चों के प्रयासों




