बड़ामलहरा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मध्य प्रदेश के सुर सुंदरी संभाग की शाखा गुरु भक्ति महिला मंडल, बड़ामलहरा द्वारा प्रांतीय प्रोजेक्ट रेड डॉट अभियान के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, बड़ामलहरा, जिला छतरपुर में हुआ।

45 बालिकाओं को सैनिटरी पैड वितरित

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्रावास की सभी 45 बालिकाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही रेड डॉट अभियान के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए पर्चे भी वितरित किए गए।

माहवारी सुरक्षा को लेकर दी जानकारी

उपस्थित परिषद की बहनों ने बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

आयोजन और संयोजन

कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय चेयरपर्सन रेड डॉट श्रीमती दीप्ति जैन, बड़ामलहरा द्वारा किया गया, जबकि संयोजन प्रांतीय सह सचिव केशर जैन "रजनी" ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भी केशर जैन "रजनी" ने किया।

परिषद पदाधिकारियों की सहभागिता

कार्यक्रम में प्रांतीय चेयरपर्सन रेड डॉट दीप्ति जैन, शाखा कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्पना जैन, मिली जैन, संतोषी एवं गुड्डो सहित परिषद की बहनों की उपस्थिति रही। सभी ने बालिकाओं को माहवारी सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

छात्रावास अधीक्षक ने जताया आभार

कार्यक्रम के समापन पर छात्रावास अधीक्षक सरोज बाजपेयी ने परिषद की सभी बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता की दिशा में उपयोगी पहल के रूप में संपन्न हुआ।