गिरनार धर्म यात्रा के लिए दोनों हाथ से मिला आशीर्वाद : शिवपुरी छत्री मंदिर, नेमीनाथ जिनालय, थूबोन जी और गोलकोट अतिशय क्षेत्र पर पदाधिकारियों ने दर्शन किए

श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के निर्विघ्न सफलतापूर्वक हो, इसके लिए अशोक नग़र में विराजमान मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के पास मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए 28 मई को विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन अशोकनगर पहुंचे। शिवपुरी छत्री मंदिर, नेमीनाथ जिनालय, थूबोन जी और गोलकोट अतिशय क्षेत्र पर पदाधिकारियों ने दर्शन किए और गिरनार यात्रा के लिए मुनिश्री का मंगल आशीर्वाद लिया। अशोकनगर से पढ़िए, महेंद्र जैन भय्यन की यह रिपोर्ट...
अशोक नगर। श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के निर्विघ्न सफलतापूर्वक हो, इसके लिए अशोक नग़र में विराजमान मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के पास मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए 28 मई को विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, भारत वर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली के अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन जैन, संगठन के सम्मानित सदस्य अभिषेक जैन, इंदौर शाखा अध्यक्ष मयंक जैन, महेंद्र जैन भैयन शिवपुरी, मुकेश जैन, सचिव पारस जैन एडवोकेट, कॉर्डिनेटर अंचल जैन ललितपुर एवं चक्रेश जैन आदि अशोकनगर पहुंचे। जहां पर सभी ने मुनिसंघ के चरणों में श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया। मुनिश्री ने सभी भक्तजनों को अधिक से अधिक संख्या में गिरनार जी जाने के लिए आशीष प्रदान किया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने गिरनार जी धर्म यात्रा के बारे में बताया कि 25 जून को दिल्ली से धर्म यात्रा प्रारंभ होकर 4 जुलाई की सुबह गुना और 4 जुलाई की ही शाम को अशोक नगर में प्रवेश करेगी। जिसमें हजारों की संख्या में साधर्मीजन उपस्थित होंगे। अशोकनगर में पहुंचने पर विश्व जैन संगठन के सभी सदस्यों का अशोक नगर दिगंबर जैन पंचायत कमेटी एवं राष्ट्रीय जनशासन एकता संघ के सदस्यों ने स्वागत अभिनंदन किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
आर्यिका श्री सुदृढ़मति माताजी ने कहा उत्तम मार्दव धर्म ही हमें विनम्र बनाता है: समवशरण मंदिर में दशलक्षण महापर्व शुरू, गुरुवार को श्रद्धा से उत्तम मार्दव धर्म की आराधना
कंचनबाग स्थित समवशरण मंदिर में जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व दशलक्षण महापर्व बुधवारसे पूरी भव्यता और भक्ति के साथ शुरू हुआ। यह पर्व 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। पर्व के दौरान आर्यिका श्री सुदृढ़मति माताजी और आर्यिका श्री सुलेखमति माताजी के सान्निध्य में धर्म आराधना हो रही है। इंदौर से पढ़िए, पर्युषण पर विशेष खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 11:55 am
उत्तम क्षमा के संदेश से हुआ दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के मंगल प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ सन्मति साधना शिविर
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और जिनवाणी के स्वाध्याय के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म की पावन मंगल बेला में गुरुदेव द्वारा अझझ्प जोगं योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:05 pm



