भिंड। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जैन पत्रकार संघ) की प्रदेश कार्यकारिणी में भिंड के युवा पत्रकार और विमर्श समाचार के प्रधान संपादक सोनल जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सोनल जैन राजस्थान के प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र तिजारा जी पहुंचे। वहां उन्होंने आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पत्रकारिता के माध्यम से समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
भिंड लौटने पर नगर के जिनागमपंथी जैन मित्र मंडल के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सदस्यों ने माला पहनाकर और बधाई देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि सोनल जैन की नियुक्ति से भिंड जिले का गौरव बढ़ा है और जैन पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी।




