इंदौर। प्रसिद्ध उद्योगपति, भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी की स्मृति में लश्करी मंदिर गौराकुंड में विनयांजलि सभा की गई। कंवरलाल पाटनी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। देव-गुरु-शास्त्र, समाजसेवा, सरलता, उच्च विचार एवं समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन और उनके द्वारा किए गए पुण्य कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि स्व. पाटनी ने अपने पुत्रों अशोक, सुरेश और विमल पाटनी को केवल व्यवसाय की समझ ही नहीं दी बल्कि जीवन की वह दृष्टि भी दी, जिसमें धन को साधन माना गया और धर्म उसके सदुपयोग का मार्ग बना। दान की परंपरा जिसमें श्रद्धा भी है और समर्पण भी है। आपके परिवार का स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा में, प्रतिभाशाली बच्चो को छात्रवृति, स्कॉलरशिप, मंदिर निर्माण, साधुओं के आहार- विहार में, तीर्थों के निर्माण में, विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन, बेसहारा समाजजन को सामाजिक पेंशन प्रतिमाह, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग आदि पारमार्थिक कार्य आरके मार्बल द्वारा सतत आज भी जारी है।
इन समाजश्रेष्ठियों ने विनयांजलि अर्पित की
सतीश जैन के अनुसार ऐसी पुण्यात्मा की विनयांजलि सभा में इंदौर के समाज श्रेष्ठी भरत मोदी, सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल, कैलाश वेद, पिंकेश टोंग्या, जैनेश झांझरी, देवेन्द्र सोगानी, डीके जैन, विकास जैन जेएमबी, सतीश जैन ( इला बैंक), नकुल पाटोदी, धर्मेंद्र जैन सिनकेम, संजय पाटोदी, वीरेंद्र बड़जात्या, राकेश जैन, ऋषभ पाटनी, कपूर पाटनी, पवन जैन पूर्व पार्षद, दीपक पाटनी, कमल सेठी, गिरीश जैन गिन्नी, प्रदीप जैन शास्त्री, अजय टोंग्या, अजय जैन, अरविंद जैन, पवन पाटोदी, राजेंद्र लुहाड़िया, जीतू पाटोदी, सुनील गोधा, लोकेंद्र गंगवाल, डॉ. प्रकाश जैन, राहुल जैन स्पोर्ट्स, पुष्पेंद्र जैन सोनू, नितेश जैन, आलोक जैन, योगेंद्र जैन आदि के साथ ही विभिन्न मंदिरों के अध्यक्ष मंत्री भी उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक संस्थाओं में दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक संसद), दिगम्बर जैन महासमिति, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटीमन्ध्यांचल एवं इंदौर के 138 जिनालय के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी, गिरनार जी तीर्थक्षेत्र के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।




