मुरैना। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा मुरैना के तत्वावधान में लोहिया बाजार स्थित पल्लीवाल भवन में वरिष्ठजन सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, तपस्वियों तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजनों ने श्रीजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कु. भूमि जैन ने णमोकार मंत्र की मधुर धुन के साथ मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका श्रीमती शिल्पी जैन एवं दर्शनलाल जैन ने किया।
प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह
अध्ययन एवं खेलकूद के क्षेत्र में मुरैना का नाम गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संगीत के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुजल जैन एवं कु. एकता जैन, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कु. भूमि जैन तथा राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी कु. भूमि जैन को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
तपस्वियों और वरिष्ठजनों का सम्मान
दस उपवास की तपस्या पूर्ण करने वाले श्रीमती अंजू जैन, श्रीमती पुष्पलता जैन, श्रीमती इंदूवाला जैन, श्री अधीश जैन, श्री मृदुल जैन एवं श्री रमेश जैन का भी सम्मान हुआ।
वरिष्ठजनों में श्री नेमीचंद जैन सर्राफ, श्री दर्शनलाल जैन, श्री कमल कुमार जैन, श्री जगदीश जैन रेंजर, श्री डी.पी. जैन एडवोकेट, श्री बांकेलाल जैन खनेता वाले, श्रीमती कमला जैन, श्रीमती विद्या देवी जैन, श्री नेमीचंद जैन लोहिया, श्री रमेशचंद जैन आगरा वाले, श्री हुकुमचंद जैन हिंगवटी वाले, श्री जयकुमार जैन बाड़े, श्रीमती लक्ष्मी जैन एवं श्री सुरेंद्र कुमार जैन का सम्मान किया गया।
समारोह की विशेषता यह रही कि पारंपरिक मंच, माला और माइक की औपचारिकता से अलग हटकर ‘बुजुर्गों से बुजुर्गों तक’ की यात्रा को वरिष्ठजनों के माध्यम से मंच पर साकार किया गया। सभी सम्मानितजनों को शाल, श्रीफल, माला, पट्टा एवं धार्मिक पुस्तक भेंट की गई।
आगामी योजनाओं की जानकारी
शाखाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जैन ने समाज के समक्ष शाखा की आगामी योजनाएं साझा कीं। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पदमचंद जैन एडवोकेट का भी सम्मान किया गया।
समारोह में समाजसेवी विमलचंद, मनोज, कन्हैयालाल, रमेश, हरिशंकर, राधेलाल, शेखर, अमर एवं यतीन्द्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिला वर्ग में श्रीमती शशि, पुष्पलता, सुमन, रूबी, सुप्रिया और कल्पना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।
अंत में शाखा मंत्री श्री आशीष जैन ने अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना





