महिला परिषद अंजना संभाग का हुआ शपथ समारोह: निराश्रित युवती को भेंट की सिलाई मशीन

विजयनगर दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग विजयश्री शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता जैन ने शपथ ग्रहण के बाद समारोह में परिषद की ओर से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की युवती को जीविकोपार्जन के लिए एक सिलाई मशीन भेंट की। इंदौर से पढ़िए, मुक्ता जैन की यह खबर...
इंदौर। विजयनगर दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग विजयश्री शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता जैन ने शपथ ग्रहण के बाद समारोह में परिषद की ओर से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की युवती को जीविकोपार्जन के लिए एक सिलाई मशीन भेंट की। संत सदन में हुए समारोह में परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जैन ने सविता जैन को विजयश्री शाखा की अध्यक्ष, विभा जैन को सचिव एवं रजनी पवैया को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभा जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरला सामरिया, मीना गोदरे संभाग अध्यक्ष मुक्ता राजेश जैन, संस्थापक अध्यक्ष संतोष लुहाडिया, कल्पना बंडी एवं माधुरी जैन समारोह गौरव के रूप में उपस्थित थीं। सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। एमवाय अस्पताल में दवाइयां एवं नवजात शिशु के वस्त्र बांटे गए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म की ऊपरी क्रिया और मनोवृत्ति में अंतर रहेगा तो शांति कैसे मिलेगी—मुनि समत्वसागर : उत्तम आर्जव धर्म पर कहा—छल, कुटिलता और बनावटीपन छोड़ने से जीवन में बढ़ता है आनंद
आगरा के निर्मल सेवा सदन में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर हुआ। मुनि समत्वसागर जी ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, मन की कुटिलता और छल को छोड़कर सरलता अपनाने से ही धर्म जीवन में उतरता है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 10:06 pm
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm



