आचार्य श्री समयसागर जी की भव्य अगवानी की : दिव्य गुरु शिष्य मिलन का यह अलौकिक नजारा देख सभी श्रद्धालुजन हुए भाव विभोर
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•14/1/2026, 8:39:14 pm

आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ के दिव्य गुरु शिष्य मिलन का यह अलौकिक नजारा देख सभी श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए। समाजजनों ने आचार्यश्री समयसागर जी की भव्य अगवानी की। छिंदवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
छिंदवाड़ा। नगर की पावन भूमि आज साक्षी बनी एक अद्भुत, दुर्लभ और अलौकिक क्षण की। आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ के दिव्य गुरु शिष्य मिलन का यह अलौकिक नजारा देख सभी श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए। यह कोई सामान्य मिलन नहीं था। यह तो संयम, त्याग, तपस्या और आत्मिक अनुराग का सजीव संगम था। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैसे ही दोनों महामुनियों के दर्शन एवं मिलन एक साथ हुए। वहां उपस्थित समाजजन के हर नेत्र नम हो गए। हर हृदय श्रद्धा से भर उठा। शब्द मौन हो गए और भाव स्वयं बहने लगे। ऐसा लगा मानो वर्षों की साधना, तप और वात्सल्य एक क्षण में साकार हो गया हो। यह दृश्य देखकर लोगों ने नहीं, आत्माओं ने नमन किया और नमोस्तु शासन जयवंत हो के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान कर दिया। समाजजनों ने आचार्यश्री समयसागर जी की भव्य अगवानी की। पाद प्रक्षालन और आरती आदि कर धर्मलाभ अर्जित किया। छिंदवाड़ा नगर धन्य हुआ। मंगलवार का यह क्षण इतिहास बन गया, जो जीवन भर स्मृतियों में दीपक बनकर जलता रहेगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित : शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता योगदान के लिए मिला सम्मान
ललितपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई को शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार के समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 11:52:52 am
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm


