नवागढ़ विरासत पुस्तक एवं बैनर का हुआ विमोचन: नवागढ़ तीर्थक्षेत्र पुरातत्व एवं इतिहास की अमूल्य धरोहर

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में शांतिधाम, बीटीआई आरटी परिसर, सिरोंजा सागर में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आयोजित भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के अधिवेशन में प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘नवागढ़ विरासत’ एवं नवागढ़ बैनर का विमोचन किया गया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर...
ललितपुर। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में शांतिधाम, बीटीआई आरटी परिसर, सिरोंजा सागर में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आयोजित भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के अधिवेशन में महरौनी विकास खंड में स्थित प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘नवागढ़ विरासत’ एवं नवागढ़ बैनर का विमोचन नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के निर्देशक ब्र. जयकुमार निशांत भैया, प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोदकुमार जैन रजवांस, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंडारी, उत्तरप्रदेश उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल जैन सिकंदराबाद, मध्यांचल के अध्यक्ष डीके जैन, मध्यांचल के कार्याध्यक्ष संतोष जैन घड़ी सागर, प्रचार प्रमुख राजेश रागी बक्सवाहा, शरद जैन सांध्य महालक्ष्मी दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुनील संचय ललितपुर, प्रचारमंत्री मीनू जैन गाजियाबाद, देवेंद्र लुहारी सागर, महेन्द्र जैन बड़ागांव, मनोज बंगेला, श्रेयांस जैन आदि ने किया। इस मौके पर नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के निर्देशक ब्र. जय निशांत ने बताया कि नवागढ़ तीर्थक्षेत्र पुरातत्व एवं इतिहास की अमूल्य धरोहर है। एक बार सभी को इसका दर्शन और अवलोकन जरूर करना चाहिए। यहां एक गुरुकुल भी संचालित है। जिसमें संस्कारों से संयुक्त शिक्षा प्रदान की जाती है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया उत्तम त्याग धर्म : पंडित श्री ऋषभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा, दान चार प्रकार का होता है- आहार, औषधि, अभय और ज्ञान दान
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:27 pm
त्याग धर्म ने जगाई भीतर के विकारों को छोड़ने की प्रेरणा भी : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रही है प्रवचन श्रृंखला
आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रहे वर्षायोग में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ की गई। प्रातःकालीन बेला में धार्मिक वातावरण के बीच अध्यात्म योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:26 pm



