स्वस्तिधाम जहाजपुर में होगा राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन: जैन पत्रकार महासंघ करेगा पत्रकारों को सम्मानित

जैन पत्रकार महासंघ की ओर से दो दिवसीय जैन पत्रकार सम्मेलन जहाजपुर में होगा। इसे आर्यिका रत्न श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। इसमें तीन पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। जैन पत्रकार महासंघ इसका आयोजक है। पढ़िए जहाजपुर से उदयभान जैन की खबर...
जहाजपुर। जैन पत्रकार महासंघ की ओर से जैन पत्रकार सम्मेलन 22-23 मार्च को आर्यिका रत्न श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्ति धाम जहाजपुर (भीलवाड़ा) में होगा। सम्मेलन में पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले तीन वरिष्ठ श्रेष्ठ लेखक, विद्वान, पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम अवार्ड समाज भूषण श्री राजेंद्र के गोधा स्मृति में, दूसरा अवार्ड देहदानी श्री सोहनलाल गांधी स्मृति में, तीसरा अवार्ड आचार्य श्री योगींद्र सागर महाराज जी की स्मृति में जैन पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में तीर्थों के संरक्षण में पत्रकारों का योगदान और भूमिका विषय पर चिंतन-मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर जैन पत्रकार महासंघ की सामान्य बैठक भी होगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रिश्तों में बढ़ती दूरियां और जीवन की थकान के बीच स्वयं को बदलें: आचार्य श्री सुनीलसागरजी ने धर्मसभा में रिश्तों की अहमियत को समझाया
नेमी नगर जैन कॉलोनी के घूंघट गार्डन स्थित सन्मति समवशरण में बुधवार को आचार्यश्री सुनीलसागर जी की धर्मसभा हुई। इसमें आचार्यश्री ने अपनी मंगल देशना देते हुए कहा कि जीवन की भागदौड़ में आज इंसान के चेहरे पर मुस्कान तो दिखाई देती है, लेकिन कई बार वह मुस्कान भीतर की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति..
इंदौर • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 04:49 pm
गुरु की पहचान वेश से नहीं, संयम और आत्मकल्याण की दिशा से होती है : गुरु-मूढ़ता से बचकर सद्गुरु के उपदेश जीवन में उतारें — आचार्य उदारसागर महाराज
मुरैना में आचार्य उदारसागर और मुनि उपशांतसागर महाराज ने गुरु-मूढ़ता से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु की पहचान ज्ञान, संयम, त्याग और वीतरागता की साधना से होती है। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 30-09-2026, 03:18 pm



