मुनि श्री पद्मसागर जी का कुंडलपुर में मंगल प्रवेश : अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य मिला

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज ससंघ का सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में रविवार को प्रातः मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई एवं पाद प्रक्षालन किया गया। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर...
कुंडलपुर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज ससंघ का सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में रविवार को प्रातः मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई एवं पाद प्रक्षालन किया गया। मुनि श्री ससंघ पहाड़ स्थित पूज्य बड़े बाबा के मंदिर पहुंचे जहां मुनि श्री ने पूज्य बड़े बाबा के दर्शन कर शांतिधारा का वाचन किया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य अनूप साक्षी कविता आयुष सेठी परिवार सूरत, यश, नमन, मुन्नी देवी जैन परिवार आगरा, दिलीप निश्चय एससीजैन न्यू दिल्ली तन्मय नीलांशु प्रतीक जयपुर, सतीशचंद्र अंकित डबरा ,सुभाष चंद्र श्रेयांश जैन दिल्ली, छोटेलाल सुदीप जैन कटनी ,प्रिंस जैन भोपाल, सुनील ईशान जैन औबेदुल्लागंज, अनिल छोटेलाल जैन सागर, दिलीप सिद्धांत जायस अमेठी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक कर अपना जीवन धन्य किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जेन-जी के लिए सुगंध दशमी पर विशेष संदेश : द टेन कमांडमेंट्स फॉर जेन-जी पर सजेगी विशाल मंडलजी
इंदौर की छावनी में सुगंध दशमी पर मंडलजी और विशाल झांकी के माध्यम से युवा पीढ़ी को दशलक्षण धर्म का सरल संदेश दिया जाएगा। 50 जेन-जी कलाकार 3डी रंगोली से संयममय जीवनशैली दर्शाएंगे। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:49 pm
संयम की आराधना ही जीवन की श्रेष्ठ साधना : मुनि विशदसागर महाराज ने बताया निर्मल जीवन का मार्ग
ललितपुर में मुनि विशदसागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म की महिमा बताई। सुगंध दशमी पर जैन मंदिरों में धूप विसर्जन हुआ तथा आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
ललितपुर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:48 pm



