मुरैना। नगर की सेवाभावी सामाजिक संस्था श्री यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन की वर्ष 2026-27 के लिए गठित नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण कर संस्था के सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र जैन ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।

संस्था के विमलचंद जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ईश्वर के नाम पर सत्य, निष्ठा एवं संस्था के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित महामंत्री अनूप भंडारी ने किया।

सामाजिक सरोकारों के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र जैन ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा, सहयोग, शिक्षा, चिकित्सा तथा जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। नई कार्यकारिणी सामूहिक भावना से कार्य करते हुए संस्था की गतिविधियों को व्यापक स्वरूप देगी।

उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी तथा युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों और सदस्यों से समन्वय एवं सहयोग के साथ संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ये हैं नवीन पदाधिकारी

वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी में संस्थापक संरक्षक राजेंद्र भंडारी, डायरेक्टर पवन जैन ऋषभ इंडस्ट्रीज, आई.पी.पी. एवं पूर्व प्राचार्य अनिल जैन, अध्यक्ष महेंद्र जैन एडवोकेट, कार्याध्यक्ष मनोज जैन नायक गढ़ी वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन टीटू आलोक प्रेस, उपाध्यक्ष आशीष जैन पत्रकार, महामंत्री अनूप भंडारी वर्धमान साड़ी, मंत्री राजीव जैन टीटू गौसपुर वाले एवं अमर जैन आर.टी.ओ., संयुक्त मंत्री नितिन जैन बघपुरा वाले, कोषाध्यक्ष अनिल जैन संजू अजेंडा वाले तथा ऑडिटर अनिल जैन रूअर वाले एवं सुनीत जैन पलपुरा वाले को दायित्व सौंपे गए हैं।

विमलचंद जैन को संयोजक संरक्षक समिति, सतेन्द्र जैन शिक्षक को संयोजक परामर्श समिति तथा पंकज जैन मेडिकल को संयोजक औषधालय समिति बनाया गया है।

पदाधिकारियों का अभिनंदन

समारोह में डी.के. जैन, योगेंद्र जैन, विमलचंद जैन एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन मंचासीन रहे। उपस्थित सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने संस्था के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना