मुरैना। सेवाभावी संस्था श्री यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन, मुरैना की विगत दिवस आयोजित बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का कैलेंडर निर्धारित किया गया। संस्था के संरक्षक राजेंद्र जैन भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने विभिन्न सुझाव रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
बैठक का शुभारंभ संस्था के समाजसेवी पदमचंद चौधरी के मंगलाचरण से हुआ।
जैन नववर्ष समारोह 10 नवंबर को
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल एकम के अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, मुरैना के साथ जैन नववर्ष एवं वीर निर्वाण संवत् 2553 का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
महामस्तकाभिषेक में रहेगा सहयोग
संस्था ने 17 जनवरी 2027 को टिकटौली में आयोजित होने वाले वार्षिक महामस्तकाभिषेक एवं मेले में यथासंभव पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
मेडिकल शिविर और प्याऊ की योजना
जनसेवा के उद्देश्य से फरवरी एवं मार्च 2027 के मध्य मेडिकल शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी। ग्रीष्मकाल में नगर के किसी सार्वजनिक स्थल पर शीतल जल प्याऊ स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
तीर्थवंदना और समितियों का गठन
वर्ष 2027 में संस्था के सदस्य सामूहिक रूप से किसी एक तीर्थक्षेत्र की वंदना करेंगे। सभी कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में संरक्षक राजेंद्र जैन भंडारी, डायरेक्टर पवन जैन इंडस्ट्रीज, आईपीपी अनिल जैन, अध्यक्ष महेंद्र जैन एडवोकेट, कार्याध्यक्ष मनोज जैन नायक, महामंत्री अनूप जैन भंडारी एवं कोषाध्यक्ष अनिल जैन संजू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना





