मुरैना। दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन लोहिया बाजार स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम तप धर्म की श्रद्धा एवं भक्तिभाव से आराधना की गई। प्रातःकाल अभिषेक एवं शांतिधारा के दौरान श्रद्धालुओं ने बोलियां लेकर पुण्यार्जन किया।
मंदिर समिति एवं पल्लीवाल जैन समाज, मुरैना की ओर से सभी पुण्यार्जक परिवारों का स्वागत-वंदन एवं अभिनंदन किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने संयम और आत्मशुद्धि का संकल्प लिया।
अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य
प्रथम अभिषेक का सौभाग्य अनिल कुमार-अंजना जैन, रिद्धिमा जैन एवं दीक्षा जैन, छोटी बजरिया मुरैना को प्राप्त हुआ।
चार कलशों के माध्यम से यतीन्द्र कुमार जैन, महावीर कुमार जैन, चंद्रप्रकाश-मोहित जैन सर्राफ, वीरेंद्र कुमार-दीपेश कुमार जैन, अजीत कुमार-मार्दव कुमार जैन तथा पारस कुमार-मुकेश कुमार जैन परिवारों ने पुण्यार्जन किया।
प्रथम शांतिधारा राजेंद्र जैन-कल्पना जैन, जटवार वाले परिवार ने आयुष जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में की। द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य विनोद कुमार-प्रमोद कुमार-गौरव-विराज जैन, लोहिया वाले परिवार को मिला।
गोला और आरती की बोलियों में उत्साह
उत्तम तप धर्म का गोला एवं आरती की बोली भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक ली। यतेन्द्र कुमार, संजय, महावीर, दिलीप, अमित, गिरिराज, सम्यक जैन लोहिया वाले एवं श्रीमती श्वेता जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोला एवं आरती की बोली लगाई गई।
श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना





