आचार्यश्री विनम्र सागर का मंगल प्रवेश जुलूस निकला: जुलूस में उमड़े गुरु भक्त

आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज ने 17 साधु-संतों के ससंघ के साथ तिलकनगर में मंगल प्रवेश किया। मंगल जुलूस सुबह समोशरण मंदिर से आरंभ हुआ। बैंडबाजे और धर्म ध्वजा के साथ शोभायात्रा पलासिया चौराहा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मंगल अगवानी की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...स्रोत दैनिक भास्कर...
इंदौर। आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज ने 17 साधु-संतों के ससंघ के साथ तिलकनगर में मंगल प्रवेश किया। कार्यक्रम संयोजक राहुल जैन केसरी ने बताया कि मंगल जुलूस सुबह समोशरण मंदिर से आरंभ हुआ। बैंडबाजे और धर्म ध्वजा के साथ शोभायात्रा पलासिया चौराहा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मंगल अगवानी की। पलासिया से शोभायात्रा गायत्री मंदिर मार्ग से होती हुई कनाड़िया रोड स्थित जिनालय पहुंची। जहां गुरुदेव ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद संघ तिलकनगर पहुंचा। तिलक नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष विमल अजमेरा, धर्मेंद्र जैन, डीके जैन, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत,पार्षद राजीव जैन, दिलीप पाटनी, उद्योगपति सचिन आदि ने आचार्यश्री की अगवानी। जुलूस प्रभारी राजेंद्र गंगवाल, सुरेश लोहारिया, मयंक जैन एवं राजेंद्र मोदी थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम प्रारंभ : श्रीफल जैन न्यूज पर हर 5 मिनट में पढ़ें लाइव अपडेट
इंदौर के इतवारी बाजार स्थित कांच मंदिर प्रांगण में क्षमावाणी पर्व का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 104 वर्ष पुरानी परंपरा के आयोजन में अनेक संस्थाएं संयुक्त रूप से सहभागी हैं। पढ़िए श्रीफल न्यूज टीम इंदौर की रिपोर्ट।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 27-09-2026, 04:25 pm
सन्मति समवशरण पांडाल में धर्म संघ का अनूठा अद्भुत मिलन : मैत्री दिवस पर क्षमावाणी पर्व मनाकर समस्त जीवों से क्षमा याचना की गई
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के तत्वावधान में रविवार को पर्युषण महापर्व की सफल पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित इस विशिष्ट अनुष्ठान में दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन समाज की अनूठी और अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली, जिसने इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे देश के जैन समाज को एकता का एक मजबूत संदेश दिया है।इंदौर से पढ़िए, श्रीफल न्यूज टीम की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 04:18 pm



