महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने नवागांव (गढ़ी) स्कूल में 100 सेनेटरी नेपकिन बांटे : महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवागांव(गढ़ी) में कक्षा 9, 10 एवं 11 वीं की 50 बेटियों को मासिक धर्म में हाइजिन के संदेश तथा झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो एवं खुलकर बोलो प्रोजेक्ट के तहत 100 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर...
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र की ओर से परीक्षा परिणाम की घोषणा के अवसर पर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवागांव(गढ़ी) में कक्षा 9, 10 एवं 11 वीं की 50 बेटियों को मासिक धर्म में हाइजिन के संदेश तथा झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो एवं खुलकर बोलो प्रोजेक्ट के तहत 100 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सलीम खां पठान ने की तथा मुख्य वक्ता एएनएम सोनम बामणिया थी। प्रारंभ में संस्था प्रधान सलीम खां पठान ने अतिथियों का स्वागत किया तथा महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना की। एएनएम सोनम बामणिया ने बेटियों को मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता के महत्व पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अजीत कोठिया ने महिला सशक्तिकरण डायरेक्टरेटज़ प्रतिमाह महावीर इंटरनेशनल की ओर से निःशुल्क बेबी किट वितरण, सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम, जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरण और ई-चौपाल संबंधी सूचनाओं को साझा किया। संचालन वर्षा भट्ट ने किया। आभार शैलेंद्र दवे ने व्यक्त किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जामनेर का पवन मंदिर उड़कर आईं प्राचीन प्रतिमाओं की मान्यता, गुड़ी पड़वा पर लगता है वार्षिक मेला
जैन अतिशय क्षेत्र जैन धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। इन क्षेत्रों में जैन धर्म के भगवान महावीर और उनके पूर्वकल्याणकारक जिनेन्द्र देव के आध्यात्मिक लीलाओं के अतिशय (अद्भुत) घटनाएं मान्यता प्राप्त हैं। इन स्थलों पर जैन समुदाय के श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं और ध्यान धरते हैं। भारत के कुछ अतिशय क्षेत्रों की जानकारी दे रही हैं श्रीफल की प्रधान संपादक रेखा संजय जैन। इसकी 58वीं कड़ी में आज पढ़िए शाजापुर जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सार्वजनिक न्यास, जामनेर, ग्राम- जामनेर, तहसील- शुजालपुर मंडी, मध्यप्रदेश के बारे में
इंदौर • रेखा संजय जैन • 20-09-2026, 05:00 am
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm



