नौगामा। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर आयोजित स्काउट एवं गाइड वालंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा की ओर से सेवा कार्य करते हुए उपस्थित अधिकारियों, बीएलओ एवं स्काउट-गाइड सदस्यों को जीवन रक्षक किट वितरित की गई।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दीपक सांखला एवं नायब तहसीलदार आकांक्षा पटेल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता मिल सके

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने जीवन रक्षक किट की उपयोगिता बताते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में समय पर प्राथमिक चिकित्सा एवं उचित चिकित्सकीय सहायता मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल द्वारा वागड़ अंचल में जीवन रक्षक किट वितरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता मिल सके।

सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उपखंड अधिकारी दीपक सांखला एवं नायब तहसीलदार आकांक्षा पटेल ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा मानव जीवन की रक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह समाजजन और अतिथि रहे मौजूद

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की ओर से उपखंड अधिकारी दीपक सांखला एवं नायब तहसीलदार आकांक्षा पटेल का महावीर इंटरनेशनल का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें महावीर प्रवाह पत्रिका का अंक भेंट किया गया। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के सदस्य जगदीश कटारा, दिनेश चरपोटा, एवं स्काउट समन्वयक एवं स्काउट मास्टर अश्विन जोशी, नरेंद्र जोशी, शिवलाल गरासिया, कलावती, रोशनी, शर्मिष्ठा, प्रणामी, जागृति पंड्या, लता सहित अनेक नागरिक एवं स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे।