जैन मंदिर धर्मशाला में दशलक्षण पर्व के अवसर पर 22 सितंबर को पाठशाला परिवार द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसमें पाठशाला के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंगलाचरण नृत्य से हुआ शुभारंभ

मिष्ठी, शौर्या, आबया, आराध्या, भव्या, नीहारिका एवं सौम्या ने मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय शुरुआत दी। उपस्थितजनों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।

नाटिका ने दिया मां के प्रेम का संदेश

इसके बाद पाठशाला के बच्चों ने भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी नाटिका ‘माँ की ममता’ का मंचन किया। नाटिका के माध्यम से मां के प्रेम, त्याग, ममता और परिवार के प्रति समर्पण का सुंदर संदेश दिया गया।

बच्चों की अभिनय प्रतिभा और संवाद प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उपस्थितजनों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग

कार्यक्रम का मंच संचालन पाठशाला शिक्षिका प्रिया जैन ने किया। नाटिका की तैयारी एवं प्रस्तुति में नीलम भाभी, सालनी भाभी, पाठशाला शिक्षिका सविता चाची एवं पाठशाला शिक्षिका वंदना चाची का विशेष सहयोग रहा।

नाटिका के पात्र एवं कलाकार

नाटिका में पात्रों के नाम प्राप्त होने पर इसी समाचार में जोड़े जाएंगे।