उदेला (अरथूना) में गुरुजनों को बांटी जीवन रक्षक टैबलेट किट्स : महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने किया आयोजन

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत राउप्रावि उदेला में जीवन रक्षक टैबलेट किट् बांटे गए। समारोह की अध्यक्षता निरमा कुमारी ने की। मुख्य अतिथि शिवकुमार शुक्ल थे। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर...
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत राउप्रावि उदेला में जीवन रक्षक टैबलेट किट् बांटे गए। समारोह की अध्यक्षता निरमा कुमारी ने की। मुख्य अतिथि शिवकुमार शुक्ल थे। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे। कोठिया ने हार्टअटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट किट के बारे में जानकारी साझा की। ये किट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदय घात कैसी स्थिति लगे तो ऐसे में किट में उपलब्ध तीनों टैबलेट 1. एस्प्रिन 150 मिग्रा 2. सोर्बिट्रेट 10मिग्रा व 3. अटॉर्वेस्टेटिन 80मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है। विद्यालय के गुरुजनों में मंजू यादव, गणेश लाल पाटीदार, जय प्रकाश ताबियार,उर्मिला पाटीदार, मीना खाट, नाथूलाल डेंडोर,रमनलाल डामोर ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार प्रधानाध्यापिका निरमा कुमारी ने माना। कार्यालय में 16 जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। सभी गुरुजनों ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर डडूका में 25 जनवरी को आयोज्य निःशुल्क घुटना रोग जांच शिविर के पेंपलेट भी वितरित किए गए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जेन-जी के लिए सुगंध दशमी पर विशेष संदेश : द टेन कमांडमेंट्स फॉर जेन-जी पर सजेगी विशाल मंडलजी
इंदौर की छावनी में सुगंध दशमी पर मंडलजी और विशाल झांकी के माध्यम से युवा पीढ़ी को दशलक्षण धर्म का सरल संदेश दिया जाएगा। 50 जेन-जी कलाकार 3डी रंगोली से संयममय जीवनशैली दर्शाएंगे। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:49 pm
संयम की आराधना ही जीवन की श्रेष्ठ साधना : मुनि विशदसागर महाराज ने बताया निर्मल जीवन का मार्ग
ललितपुर में मुनि विशदसागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म की महिमा बताई। सुगंध दशमी पर जैन मंदिरों में धूप विसर्जन हुआ तथा आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
ललितपुर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:48 pm



