कोठिया देहदान प्रेरणा कार्यों के लिए सम्मानित : एनाटोमी विभाग डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया को देहदान के लिए प्रेरक कार्यों और 15 लोगों को मरणोपरांत देहदान आवेदन में सहयोग के लिए एनाटोमी विभाग, आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर द्वारा सम्मानित किया गया। डूंगरपुर से पढ़िए, यह रिपोर्ट...
डूंगरपुर। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया को देहदान के लिए प्रेरक कार्यों और 15 लोगों को मरणोपरांत देहदान आवेदन में सहयोग के लिए एनाटोमी विभाग, आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर द्वारा सम्मानित किया गया। एनाटोमी विभागाध्यक्ष डॉ. हितेश बाबेल एवं डॉ. अजय परमार प्रोफेसर एमडी ने कोठिया को सम्मानित करते हुए उनके देहदान प्रेरक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। कोठिया को दोनों ने 12 देहदान घोषणा करने वाले भाई बहनों के सर्टिफिकेट तथा हाल ही में देहदान की घोषणा है चुके रेयाना निवासी विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल के कार्ड भी भेंट किए। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की ई चौपाल में डॉ. हितेश बाबेल एवं डॉ अजय परमार द्वारा मरणोपरांत देहदान पर विशेष जानकारियां साझा करने के लिए दोनों ही चिकित्सकों का कोठिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ बाबेल ने सभी नागरिकों से मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर पीड़ित मानवता सेवा में समर्पण का आह्वान किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जामनेर का पवन मंदिर उड़कर आईं प्राचीन प्रतिमाओं की मान्यता, गुड़ी पड़वा पर लगता है वार्षिक मेला
जैन अतिशय क्षेत्र जैन धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। इन क्षेत्रों में जैन धर्म के भगवान महावीर और उनके पूर्वकल्याणकारक जिनेन्द्र देव के आध्यात्मिक लीलाओं के अतिशय (अद्भुत) घटनाएं मान्यता प्राप्त हैं। इन स्थलों पर जैन समुदाय के श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं और ध्यान धरते हैं। भारत के कुछ अतिशय क्षेत्रों की जानकारी दे रही हैं श्रीफल की प्रधान संपादक रेखा संजय जैन। इसकी 58वीं कड़ी में आज पढ़िए शाजापुर जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सार्वजनिक न्यास, जामनेर, ग्राम- जामनेर, तहसील- शुजालपुर मंडी, मध्यप्रदेश के बारे में
इंदौर • रेखा संजय जैन • 20-09-2026, 05:00 am
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm



