महोत्सव में 5 दीक्षार्थी भैया लाभार्थी होंगे : जैनेश्वरी दीक्षा महा महोत्सव आगामी 2 मार्च, 2024 को सिरसाड मुंबई में

मुंबई में अगले वर्ष 2 मार्च को जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव होने जा रहा है। इसमें म.प्र., राजस्थान, महाराष्ट्र और आसाम के दीक्षार्थी भैया लाभान्वित होंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की खबर...
इंदौर. समाधिष्ट गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति के नवपटाचार्य, शताब्दी देशनाचार्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनि राज के कर कमलों से पांच मुनि दीक्षाएं होने जा रही है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 2 मार्च 2025 को माया नगरी मुंबई में दोपहर 1 बजे से दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा।यह हैं दीक्षार्थी भैया -बाल ब्रह्मचारी अंकुर भैया नागौर राजस्थान -बाल ब्रह्मचारी मंयक भैया गोंदिया महाराष्ट्र -ब्रह्मचारी गणेशीलाल जी गुनौर मध्यप्रदेश -ब्रह्मचारी यशवंत भैया रामगढ़ राजस्थान -ब्रह्मचारी अनिल भैया गुवाहाटी आसमआचार्य श्री देंगे दीक्षा इन पांचों भैया जी को नवपटाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी अपने हस्त कमल से दीक्षा प्रदान करेंगे। नमोस्तु शासन जयवंत हो।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
प्राकृताचार्य 108 श्री सुनीलसागर जी के सानिध्य में राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन 4 अक्टूबर को : प्रेसवार्ता में दी कार्यक्रम और विद्वानों के समागम की जानकारी
प्राकृताचार्य 108 श्री सुनीलसागर जी महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन कुंदकुंद ज्ञानपीठ एवं देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को कुंदकुंद ज्ञानपीठ के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल मीडिया की टीम की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 03-10-2026, 03:31 pm
फॉर्चून पैलेस में जैन पाठशाला का शुभारंभ : बच्चों को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का संकल्प
जयपुर के फॉर्चून पैलेस स्थित श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में जैन पाठशाला का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। सप्ताह में दो दिन चलने वाली पाठशाला में बच्चों को जैन धर्म, संस्कार और जीवन-मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। पढ़िए श्रीफल साथी जयपुर की यह रिपोर्ट।
जयपुर • Shreephal Jain News • 03-10-2026, 02:33 pm



