इंदौर। ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जैन समाज गौरव एवं जैन युवा गौरव सम्मान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवा प्रतिभाओं तथा जैन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह 18 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित होगा।
न्यास अध्यक्ष डॉ. अनुपम जैन एवं धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य कर रहे पांच युवाओं को जैन युवा प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
इन युवा प्रतिभाओं का होगा सम्मान
सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में सौरभ जैन बड़जात्या (सीएस), चिंतन जैन बाकीवाला (गायन), ललित जैन (तकनीक), उन्नित जैन झांझरी (विधि) एवं अंकिता जैन (आर्किटेक्ट) शामिल हैं।
तीन जैन पत्रकार भी होंगे सम्मानित
पत्रकारिता के क्षेत्र में जैन समाज से जुड़े उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती रेखा जैन, समूह संपादक, श्रीफल मीडिया समूह; डॉ. जैनेन्द्र जैन, स्वतंत्र पत्रकार; तथा महावीर टाइम्स के संपादक हेमंत जैन को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
जैन समाज गौरव और युवा गौरव सम्मान
समारोह में दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन बड़जात्या को जैन समाज गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। बहुमुखी प्रतिभा के धनी युवा अर्पित जैन वाणी को जैन युवा गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
श्रीफल साथी : राजेश जैन दद्दू, इंदौर





