इंदौर। दलालबाग में 5 अक्टूबर को महिला अधिवेशन का भव्य आयोजन हुआ। प्रदेशभर से आए 105 महिला संगठनों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने जगत पूज्य निर्यापक तीर्थ चक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में गुरु आशीर्वाद प्राप्त कर शोभायात्रा निकाली।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शोभायात्रा में महिलाओं की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व के प्रति उनकी सजगता को प्रदर्शित किया।
गुरु संस्कारों से निर्मित सामाजिक शक्ति
महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने कहा कि यह केवल महिला अधिवेशन का दृश्य नहीं, बल्कि गुरु संस्कारों से निर्मित सामाजिक शक्ति का जीवंत स्वरूप है। समाज सुधार, सेवा-सहयोग, संस्कारों के संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में महिलाएं आत्मविश्वास, संयम और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल घर संभालने वाली नहीं, बल्कि समाज को संवारने वाली सशक्त हस्ताक्षर हैं। गुरु के उपदेश उनके लिए केवल सुनने की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का संकल्प हैं।
सेवा कार्यों में महिलाओं की निरंतर सक्रियता
महिला सम्मेलन की शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती आशारानी पांड्या को आदर्श मानकर शीला डोडिया, डिंपल गदिया, सपना गोधा, निर्मला जैन, सरला सामरिया, साधना दगड़े सहित अनेक बहनें समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।
सम्मेलन की सूत्रधार सुशीला पाटनी के प्रेरणा एवं निर्देशन में सपना गोधा, शिवानी गोधा, अंतिका गोधा, रानी ढोशी, साधना दगड़े, संगीता कासलीवाल, दीपिका कोयला, साची बड़जात्या, सोनाली बागड़िया सहित सहयोगियों के प्रयासों से आयोजन को भव्य स्वरूप मिला।
समाजश्रेष्ठियों की रही उपस्थिति
शोभायात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मनीष गोधा, आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, धर्मेंद्र सिनकेम, राहुल सेठी, संजय पाटोदी, अक्षय कासलीवाल, राहुल जैन स्पोर्ट्स सहित समाजश्रेष्ठी शामिल रहे।
वक्ताओं ने कहा कि जब महिलाएं संस्कारों को अपना आभूषण, सेवा को अपना धर्म और समाजोत्थान को अपना दायित्व बना लेती हैं, तब आने वाली पीढ़ियों की नींव भी मजबूत होती है।
श्रीफल साथी : राजेश जैन दद्दू, इंदौर





