निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 10 अगस्त को:मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम की टीम करेगी मरीजों का परीक्षण
संवाददाताShreephal Jain Newsइंदौर
दिल्ली के राजोकरी में 10 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा, जिसमें मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर मुफ्त परामर्श देंगे। ज़रूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं, चश्मे और विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पढ़िए मनोज जैन नायक की ख़ास रिपोर्ट…
समाजसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पीड़ित मानव सेवार्थ समाजसेवी संस्थाओं ने राजधानी दिल्ली में 10 अगस्त को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह शिविर राजोकरी यूथ वेलफेयर सोसाइटी, सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
स्थान और समय
शिविर का आयोजन रविवार, 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से कम्युनिटी सेंटर, नत्थूपुरा रोड, राजोकरी, नई दिल्ली में होगा।
शिविर की मुख्य विशेषताएँ
•मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण
•सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श
•जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ और चश्मे वितरित
•अनेक स्वास्थ्य जांच सुविधाएँ:
•रक्तचाप (BP)
•रक्त शर्करा (Blood Sugar)
•ईसीजी (ECG)
•फेफड़ों की कार्य जांच (Lung Function Test)
•हड्डियों की जांच (Bone Test)
•नेत्र जांच (Eye Test)
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
•डॉ. एस. के. तनेजा — हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiology)
•डॉ. मयंक — श्वसन रोग विशेषज्ञ
•डॉ. विजय शर्मा — जनरल फिजिशियन
•डॉ. अचिन रावत — नेत्र रोग विशेषज्ञ
मुख्य अतिथि : कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महरौली विधायक गजेन्द्र यादव शामिल होंगे।
संयोजक और सहयोगी
इस बड़े आयोजन के पीछे सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट के मुख्य संयोजक सुदीप जैन (गुरुग्राम),
सेवा न्यास परिवार के मंत्री रूपेश जैन (उत्तम नगर, दिल्ली) और अखिल भारतीय जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन (गुरुग्राम) का विशेष योगदान है। आयोजकों का मानना है कि यह शिविर न केवल ज़रूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाएगा, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकता को भी मजबूत करेगा।
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...