वात्सल्य सेवा समिति का आयोजन : महावीरा झूले पलना एवं भजन संध्या कार्यक्रम में बही भक्ति की बयार

वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में "महावीरा झूले पलना एवं भजन संध्या कार्यक्रम" आयोजित किया गया। आयोजन समिति की सदस्या पुष्पा जैन के निवास स्थान पुष्पांजलि फेस-3 अवधपुरी कॉलोनी, शाहगंज पर किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में "महावीरा झूले पलना एवं भजन संध्या कार्यक्रम" आयोजित किया गया। आयोजन समिति की सदस्या पुष्पा जैन के निवास स्थान पुष्पांजलि फेस-3 अवधपुरी कॉलोनी, शाहगंज पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। आयोजक द्वारा उपस्थित सभी सदस्याओं को चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यायों ने भक्ति के रंग में रंगकर एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये एवं सामूहिक नृत्य किये। इसके बाद प्रत्येक महिला ने बारी-बारी से भगवान महावीर के बालक स्वरूप को पालना झुलाया और बधाई के गीत गाए। इस अवसर पर अध्यक्षा रश्मि जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, रतिभा जैन, रीता जैन, निशा जैन, रागिनी जैन, बविता जैन, सुनीता जैन, अनीता शर्मा, निक्की वर्मा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरान्त आयोजक द्वारा सभी के लिये वात्सल्य भोज की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही की गई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पारिवारिक तीर्थयात्रा समूह ने की थूवोनजी, खंडारगिरि एवं गोलाकोट की वंदना : परिवारों ने भक्ति और संस्कारों के साथ लिया धर्मलाभ
मुरैना के पारिवारिक तीर्थयात्रा समूह ने थूवोनजी, खंडारगिरि एवं गोलाकोट तीर्थों की यात्रा की। आधा सैकड़ा से अधिक बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने दर्शन-वंदन, अभिषेक, पूजन एवं सामूहिक आरती में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 03:28 pm
कुचामन सिटी में 8-9 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर : पात्रजनों के लिए सहायक उपकरणों का होगा चयन
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर और महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 अक्टूबर को दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित होगा। इसमें पात्र दिव्यांगजनों का आकलन कर आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी • सुभाष पहाड़िया • 06-10-2026, 03:27 pm



