छतरपुर। ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम बुंदेलखंड, छतरपुर द्वारा पर्युषण पर्व के अवसर पर महिला आरती-नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केवल विवाहित महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।
महक नमन जैन रहीं प्रथम
प्रतियोगिता में श्रीमती महक नमन जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर श्रीमती नीलू विशाल जैन, श्रीमती आशी मनु जैन एवं श्रीमती छाया विवेक जैन रहीं।
तृतीय स्थान श्रीमती प्रिया अंजुल जैन तथा श्रीमती राजुल आलोक जैन को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 14 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
संचालन और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम बुंदेलखंड, छतरपुर की जिलाध्यक्ष केशर जैन ‘रजनी’ एवं मंत्री विभा जैन ने किया। दीप्ति जैन एवं शुभा जैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि जैन सहित फोरम के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। आयोजन ने महिलाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया।




