नन्ही परी के जन्म पर जमकर मनाया जश्न : आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से कराया लाड़ली लक्ष्मी का गृह प्रवेश

समीपवर्ती लार गांव में रहने वाले जैन परिवार ने बेटी के जन्म के बाद सराहनीय कदम उठाया है। बेटी होने पर उन्होंने जश्न मनाया। दरअसल समाज में बेटी को बराबरी का दर्जा दिलाने और बेटी बचाओ मुहिम के तहत शिक्षक दिनेश जैन ने बिटिया का धूमधाम के साथ गृह प्रवेश कराया। टीकमगढ़ से मुकेश जैन की यह खबर...
टीकमगढ़। समीपवर्ती लार गांव में रहने वाले जैन परिवार ने बेटी के जन्म के बाद सराहनीय कदम उठाया है। बेटी होने पर उन्होंने जश्न मनाया। दरअसल समाज में बेटी को बराबरी का दर्जा दिलाने और बेटी बचाओ मुहिम के तहत शिक्षक दिनेश जैन ने बिटिया का धूमधाम के साथ गृह प्रवेश कराया। दिनेश जैन के घर मे प्रथम बेटी ने जन्म लिया है। इससे उनके घर मे खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने बेटी का गृह प्रवेश बड़े ही निराले अंदाज में आतिशबाजी और ढोल-ताशों के साथ किया। बेटी के स्वागत का ये नजारा जिसने भी देखा तो वह देखता ही रह गया। सबसे पहले पूरे घर को फूलों से सजाया गया। इसके बाद ढोल ताशों की धुन पर बेटी का गृह प्रवेश कराया। परिवार के सदस्यों ने बेटी की अगुवाई भव्य स्वागत से किया। बता दें कि लार निवासी शिक्षक दिनेश जैन के घर कन्या ने जन्म लिया तो खुशियां दोगुनी हो गईं। कन्या के घर पहुंचते ही आतिशबाजी की गई। नगर में बेटी के इस तरह गृह प्रवेश और स्वागत देख हर कोई प्रसन्नतापूर्वक आयोजन को देखता रह गया। जैन परिवार की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोगों ने जैन परिवार के इस अनोखे अंदाज में गृह प्रवेश की जमकर तारीफ की है। नन्ही परी के प्रथम बार घर आगमन पर जैन परिवार ने एक बार फिर समाज को बेटियों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने का संदेश देने का प्रयास किया है। बेटी के दादा डॉ. अरविंद जैन ने बताया बेटियों को समाज में बेटों के बराबरी का मान-सम्मान देना चाहिए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया उत्तम त्याग धर्म : पंडित श्री ऋषभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा, दान चार प्रकार का होता है- आहार, औषधि, अभय और ज्ञान दान
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:27 pm
त्याग धर्म ने जगाई भीतर के विकारों को छोड़ने की प्रेरणा भी : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रही है प्रवचन श्रृंखला
आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रहे वर्षायोग में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ की गई। प्रातःकालीन बेला में धार्मिक वातावरण के बीच अध्यात्म योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:26 pm



