आचार्यश्री विराग सागर जी का 64वां अवतरण दिवस मनाया : आचार्यश्री चैत्य सागरजी एवं उपाध्याय श्री विशोक सागर जी का सानिध्य में हुआ आयोजन
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•2/5/2026, 6:14:38 pm

आचार्य श्री चैत्य सागरजी महाराज ससंघ एवं उपाध्याय श्री विशोक सागर जी महाराज के सानिध्य में मोती कटरा स्थित श्री संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुंदेलखंड को आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज का 64वां पावन अवतरण दिवस शनिवार को मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा। आचार्य श्री चैत्य सागरजी महाराज ससंघ एवं उपाध्याय श्री विशोक सागर जी महाराज के सानिध्य में मोती कटरा स्थित श्री संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुंदेलखंड को आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज का 64वां पावन अवतरण दिवस शनिवार को मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात भक्तों ने अष्ट द्रव्यों की भव्य थाल सजाकर आचार्यश्री विमल सागर जी महाराज एवं आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज का मनाया पूजन-अर्चन किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया और जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज का विधिवत पाद प्रक्षालन संपन्न हुआ। जिसमें समाज के प्रमुख श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। इसके बाद अपने मंगल प्रवचनों में साधु-संतों ने आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के त्याग तप, साधना एवं आध्यात्मिक जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए धर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश जैन पर्देवाले ने किया। इस अवसर पर अनिल जैन, अनंत जैन, मनोज जैन, अनंत कुमार जैन, सत्येंद्र जैन, शुभम जैन सहित मोती कटरा जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समाचार:गिरारगिरी में 2 अगस्त को होगा चातुर्मास कलश स्थापना समारोह : गणनी आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में वर्षायोग 2026 का शुभारंभ
श्रीफल जैन न्यूज, जैन न्यूज, जैन समाचार, जैन समाज, जैन समुदाय, जैन सोसायटी, दिगंबर जैन, रेखा जैन, गिरारगिरी, ललितपुर, चातुर्मास, वर्षायोग, कलश स्थापना, आर्यिका विन्ध्यश्री Shreephal Jain News, Jain News, Jain Samachar, Jain Society, Jain Community, Digambar Jain, Rekha Jain, Girargiri, Lalitpur, Chaturmas, Varshayog, Kalash Sthapana, Aryika Vindhyashri Mataji
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 2:11:22 pm
समाचार:डॉ ममता खासगीवाला ने आचार्य विशुद्ध सागर जी को शोध ग्रंथ भेंट किया : ' वस्तुत्व महाकाव्य में जैन दर्शन' पर आधारित शोध को मिला गुरु आशीर्वाद
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के रचित वस्तुत्व महाकाव्य पर पीएचडी करने वाली विदुषी डॉ ममता खासगीवाला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली में अपना शोध ग्रंथ आचार्यश्री को समर्पित किया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 2:09:01 pm


