मुरैना/भिंड। परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज की परम शिष्या आर्यिका श्री 105 विद्यांतश्री माताजी का अवतरण दिवस 25 अक्टूबर को सेवा भाव के साथ मनाया गया।
जिनागमपंथी जैन युवा मित्र मंडल, महिला मित्र मंडल एवं विमर्श जागृति मंच के पदाधिकारी और सदस्य भिंड नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की।
बुजुर्गों के बीच बांटी सामग्री
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को नमकीन, बिस्कुट एवं मिठाई वितरित की गई। मंडल के सदस्यों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके साथ समय बिताया।
माताजी के अवतरण दिवस पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर धर्मेंद्र जैन पोस्ट ऑफिस, सोनल जैन पत्रकार, अभिषेक जैन मोनू, रजत जैन, आरती जैन, रानी जैन एवं ज्योति जैन सहित जिनागमपंथी जैन युवा मित्र मंडल, महिला मित्र मंडल एवं विमर्श जागृति मंच के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना





