भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा ‘प्राणी मात्र की सेवा भावना’ के उद्देश्य से संचालित जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत गौरी सरोवर हाउसिंग कॉलोनी स्थित जीव दया स्थल गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था के 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सेवा के साथ मनाए जन्मदिन

कार्यक्रम में जन्मदिन के अवसर पर मयंक-प्रियंका जैन, सिद्धार्थ-श्रुति जैन, संतोष-शालिनी जैन, चेतन-पूर्वी जैन, राहुल-रेखा जैन, श्रीमती अर्पिता संभव लोहिया तथा श्रीमती गीता संजीव जैन का तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

विशेष रूप से उपस्थित डॉ. अनिल जैन एवं कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन का भी तिलक-वंदन कर अभिनंदन किया गया। भामाशाह कमेटी की ओर से उपस्थित दीपचंद जैन शिक्षक का भी स्वागत किया गया।

जीवदया कमेटी के कार्यों की सराहना

संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीवों के प्रति करुणा, सेवा और संवेदनशीलता जैन धर्म के प्रमुख सिद्धांत हैं। ऐसे आयोजन समाज में परोपकार, सहयोग और जीव मात्र के प्रति दया भाव को सशक्त बनाते हैं।

संस्था कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन एवं सक्रिय सदस्य मयंक-प्रियंका जैन ने जीव दया स्थल कमेटी और भामाशाहों के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने गौवंश की देखभाल और गौशाला की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सेवा का अनुकरणीय कार्य बताया।

संजीव-गीता जैन ने कविता के माध्यम से संस्था की एकता और सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की।

आभार के साथ कार्यक्रम संपन्न

संस्था सचिव अंशुल-आयशा जैन ने सभी सदस्य दंपतियों, अतिथियों, जीव दया स्थल कमेटी एवं भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी जीव दया एवं मानव सेवा के माध्यम से करुणा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाती रहेगी।

श्रीफल साथी : सोनल जैन, भिंड