बड़ा मलहरा। भक्तामर शुभकामना परिवार बड़ामलहरा के संयोजन में प्रत्येक अष्टमी और चतुर्दशी को मंदिर में एवं माह में एक सदस्य के घर पर होने वाले भक्तामर पाठ की श्रृंखला में रविवार को 1008 श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर बड़ामलहरा में मंत्रोच्चार के साथ 48 दीपकों से भक्तामर महाअर्चना की गई। सकल दिगंबर जैन समाज बड़ामलहरा की उपस्थिति में पुण्यार्जक सुरेन्द्रकुमार जैन शिक्षक बड़ामलहरा के सौजन्य से हुए इस धार्मिक आयोजन में मुख्य संयोजक केशर जैन ‘रजनी, शुभा जैन, विभा जैन, रजनी कियोस्क, शिल्पा जैन, अंजना जैन, सुषमा जैन, सुनीता जैन, संजीव जैन प्रमोद जैन, शुभम जैन, सुनील जैन, ऋषभ जैन, उत्तम चंद जैन के अलावा समाज के महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी वर्ग के धर्म प्रेमी श्रावक श्राविका उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में सभी समाजजनों की सहभागिता रही।
48 दीपकों से मंत्रोच्चार के साथ भक्तांबर महाअर्चना भक्तामर मंगल स्वास्तिक शुभकामना परिवार बड़ामलहरा के तत्वावधान में हुआ आयोजन

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इंदौर में जैन महासमिति महिला इकाई का गरबा थीम पर जिनेंद्र भक्ति कार्यक्रम 23 को : पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी महिलाएं
प्राकृताचार्य 108 सुनील सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं संघ के निर्देशन में दिगम्बर जैन महासमिति महिला इकाई के तत्वाधान में गरबा थीम पर जिनेंद्र भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सन्मति समवशरण, घूंघट गार्डन, जैन कॉलोनी में होगा। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल टीम की यह खबर...
इंदौर • प्रीतम लखवाल • 22-10-2026, 10:22 pm
आपकी हर शुभ अशुभ क्रिया से पुण्य पाप का बंध होता है : प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी के 103 वें आचार्य पदारोहण दिवस पर अपार भक्ति से हुआ पूजन
प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी के 103वें आचार्य पदारोहण दिवस पर पूजन कर विधान का आयोजन किया गया। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ के सानिध्य में आचार्य शांति सागर विधान की पूजन की गई।सीकर से पढ़िए, श्रीफल साथी डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 22-10-2026, 09:52 pm




