दिगंबर जैन समाज के दैदिप्यमान व्यक्तित्व बाहुबली पांड्या: जन्मदिन पर उनकी कर्मठता एवं सामाजिक गतिशीलता का गुणानुवाद

9 नवंबर को जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बाहुबली पांड्या का 75वां जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर उन्हें समाजजन, समाज श्रेष्ठीजन सहित उनके इष्ट मित्र वर्ग की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। शुभकामनाओं के बीच उनके समाज के प्रति किए गए अवदानों को भी स्मरण किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। 9 नवंबर को जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बाहुबली पांड्या का 75वां जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर उन्हें समाजजन, समाज श्रेष्ठीजन सहित उनके इष्ट मित्र वर्ग की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। शुभकामनाओं के बीच उनके समाज के प्रति किए गए अवदानों को भी स्मरण किया जा रहा है। समाज के राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बाहुबली पांड्या के जीवन का हर पल समाज सेवा, धर्म और संस्कृति की दीपशिखा को प्रज्वलित रखने का अनुपम उदाहरण है। ‘बाहुबली’ नाम आपके शक्तिशाली व्यक्तित्व का प्रतीक है, जो अपनों के लिए हिमालय, परायों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि बाहुबली कुशल और प्रेरक वक्ता एवं लेखक हैं और साहित्य में अभिरुचि रखते हैं। धर्म समाज संस्कृति, इतिहास और पुरातत्व संबंधी विषयों पर आप साधिकार एवं प्रमाणिक लेखनी से अपने ज्ञान का आलोक प्रसारित करते हैं। आपकी लेखनी पत्रिका ’सन्मतिवाणी’ में ज्ञान का प्रकाश फैलाती है और आपके सान्निध्य में हर क्षण ऊर्जा का संचार होता है। हिंदी शब्दकोश के अनुसार बाहुबली का अर्थ है शक्तिशाली एवं प्रभावशाली। आप इसे पूरी तरह चरितार्थ करते हैं। धर्म, समाज, संस्कृति, दिगंबर जैन समाज, महावीर ट्रस्ट एवं सोशल ग्रुप की गतिविधियों को सफल बनाने में आप अपना बाहुबल लगा देते हैं। अपनों से हंसना, बोलना और परायों में अपनापन घोलना भी आपके व्यक्तित्व की विशेषता है। समाजजनों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भगवान बाहुबली से प्रार्थना की है कि बाहुबली पांड्या का जीवन सदैव स्वस्थ, व्यस्त और आनंद से परिपूरित रहे। वे सदा खुश रहें, खुशहाल रहें और रहें मालामाल। उनका शेष जीवन गगन के सितारों की तरह रोशन और बसंत के फूलों की तरह सदाबहार रहे। इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू सहित अन्य समाजजनों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया उत्तम त्याग धर्म : पंडित श्री ऋषभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा, दान चार प्रकार का होता है- आहार, औषधि, अभय और ज्ञान दान
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:27 pm
त्याग धर्म ने जगाई भीतर के विकारों को छोड़ने की प्रेरणा भी : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रही है प्रवचन श्रृंखला
आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रहे वर्षायोग में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ की गई। प्रातःकालीन बेला में धार्मिक वातावरण के बीच अध्यात्म योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:26 pm



