नगर की वार्ड क्रमांक 5 की प्रतिभाशाली बेटी अवनी जैन (पुत्री अतुल जैन) को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने पर जैन समाज में खुशी का माहौल है। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट...
भिंड। नगर की वार्ड क्रमांक 5 की प्रतिभाशाली बेटी अवनी जैन (पुत्री अतुल जैन) को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने पर जैन समाज में खुशी का माहौल है। बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ भिंड शहर में इसकी दिनभर चर्चा रही। पार्षद हेमू राहुल जैन ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। आपने अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा हर बेटी को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और इसी प्रकार सफलता के पथ पर अग्रसर रहें। यह सम्मान आपके उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त शुरुआत है। साथ ही भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया का इस सराहनीय पहल के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।