भिंड। आचार्य श्री विमर्श सागर जी के परम शिष्या आर्यिका श्री 105 विद्यांतश्री माताजी का अवतरण दिवस रविवार को नगर में बड़े ही सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिनागमपंथी जैन युवा मित्र मंडल, महिला मित्र मंडल एवं विमर्श जागृति मंच के पदाधिकारियों ने अनूठी पहल करते हुए भिंड नगर के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को नमकीन, बिस्कुट और मिठाई का वितरण किया। वृद्धजनों से आत्मीय चर्चा कर उनका आशीर्वाद भी लिया गया। सदस्यों ने कहा कि पूज्य माताजी का जीवन ही सेवा, संयम और करुणा का संदेश देता है, इसलिए उनका अवतरण दिवस उत्सव की जगह सेवा कार्य के रूप में मनाया गया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में धर्मेंद्र जैन पोस्ट ऑफिस, पत्रकार सोनल जैन, अभिषेक जैन मोनू, रजत जैन, आरती जैन, रानी जैन, ज्योति जैन सहित जिनागमपंथी जैन युवा मित्र मंडल, महिला मित्र मंडल और विमर्श जागृति मंच के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।