गायत्री नगर जैन समाज के अध्यक्ष अरुण शाह निर्विरोध निर्वाचित : नई समिति ने मंदिर में की सामूहिक आरती

दिगंबर जैन समाज मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म के चुनाव 2026 के मुख्य चुनाव अधिकारी अमरचंद जैन, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पहाड़िया, नवल जैन की देखरेख में हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रविवार को 1338 मतों में से 970 मत पड़े। उन्होंने अरुण शाह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर...
जयपुर। दिगंबर जैन समाज मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म के चुनाव 2026 के मुख्य चुनाव अधिकारी अमरचंद जैन, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पहाड़िया, नवल जैन की देखरेख में हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रविवार को 1338 मतों में से 970 मत पड़े। उन्होंने अरुण शाह को अध्यक्ष पद पर, राजेश बोहरा को मंत्री एवं कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। 10 मई को हुए निर्वाचन में उपाध्यक्ष पद पर विजय सोगानी, संयुक्त मंत्री पद पर संजय ठोलिया, कार्यकारिणी सदस्य संतोष गंगवाल, बसंत बाकलीवाल, राकेश पाटौदी, गजेंद्र छाबडा, पदम झांझरी, संतोष रावका को बनाया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा का स्वागत किया गया एवं वर्तमान अध्यक्ष अरुण शाह ने सभी चुनाव अधिकारियों और सभी चुनाव सहायकों का सम्मान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलाई तथा स्वागत किया। इसके बाद नव निर्वाचित मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर में मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी वेदी के सामने सामूहिक आरती की। मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, वर्तमान अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा ने सभी चुनाव कराने वाली टीम को सफलता पूर्वक चुनाव कराने और समाज को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, पुलक जन चेतना मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, राजस्थान जैन सभा के सुभाष बज, पूर्व अध्यक्ष अनिल टोंग्या, राजेंद्र सोगानी, वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन, आलोक शाह, सीए पंकज जैन आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई देकर स्वागत किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म की ऊपरी क्रिया और मनोवृत्ति में अंतर रहेगा तो शांति कैसे मिलेगी—मुनि समत्वसागर : उत्तम आर्जव धर्म पर कहा—छल, कुटिलता और बनावटीपन छोड़ने से जीवन में बढ़ता है आनंद
आगरा के निर्मल सेवा सदन में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर हुआ। मुनि समत्वसागर जी ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, मन की कुटिलता और छल को छोड़कर सरलता अपनाने से ही धर्म जीवन में उतरता है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 10:06 pm
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm



