विश्व जैन संगठन इंदौर नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति : नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई

विश्व जैन संगठन इंदौर द्वारा अभिनव कला केंद्र गांधी हाल पर आयोजित सभा में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें सभी गणमान्य सदस्यो ने अपने विचार रखे। जिसमें अध्यक्ष मयंक जैन ने विगत वर्षों में हुई गतिविधियों की जानकारी दी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। विश्व जैन संगठन इंदौर द्वारा अभिनव कला केंद्र गांधी हाल पर आयोजित सभा में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें सभी गणमान्य सदस्यो ने अपने विचार रखे। जिसमें अध्यक्ष मयंक जैन ने विगत वर्षों में हुई गतिविधियों की जानकारी दी। नवाचार तरीके से हम धर्म की रक्षा, समाज की गतिविधियों, राष्ट्र निर्माण जैसे कई विषयों पर कार्य को गति देने के लिए नवनियुक्त पदों से संकल्पित किया गया। जिसमें सतीश रजावत को उपाध्यक्ष, ओम पाटोदी जी को कोषाध्यक्ष, राजेश जैन दद्दू को मीडिया प्रभारी, पारस जैन (अधिवक्ता) को सचिव, आकाश जैन को संगठन मंत्री, राहुल जैन को सह संगठनमंत्री, विशाल जैन को युवा प्रकोष्ठ प्रभारी, घनश्याम जैन को व्यवस्था मंत्री, अशोक सामरिया को मुख्य संयोजक वीरेंद्र सोगानी को कार्यक्रम संयोजक, मनीष जैन, संयोजक संजय जैन, संयोजक, सुनील जैन क्षेत्रीय संयोजक अमित जैन को यात्रा संयोजक और अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों से सुशोभित किया और जिम्मेदारी दी गई। दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पारस जैन (अधिवक्ता) ने किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर आभार व्यक्त किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
तीर्थ यात्रा 58जामनेर का पवन मंदिर उड़कर आईं प्राचीन प्रतिमाओं की मान्यता, गुड़ी पड़वा पर लगता है वार्षिक मेला
जैन अतिशय क्षेत्र जैन धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। इन क्षेत्रों में जैन धर्म के भगवान महावीर और उनके पूर्वकल्याणकारक जिनेन्द्र देव के आध्यात्मिक लीलाओं के अतिशय (अद्भुत) घटनाएं मान्यता प्राप्त हैं। इन स्थलों पर जैन समुदाय के श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं और ध्यान धरते हैं। भारत के कुछ अतिशय क्षेत्रों की जानकारी दे रही हैं श्रीफल की प्रधान संपादक रेखा संजय जैन। इसकी 58वीं कड़ी में आज पढ़िए शाजापुर जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सार्वजनिक न्यास, जामनेर, ग्राम- जामनेर, तहसील- शुजालपुर मंडी, मध्यप्रदेश के बारे में
इंदौर • रेखा संजय जैन • 20-09-2026, 11:30 am
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm



