आगरा। ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 14 अक्टूबर को परम पूज्य मुनि श्री 108 समत्वसागर जी महाराज, मुनि श्री 108 शीलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 सुप्रभातसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
राहुल विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड-बाजों और श्रद्धालुओं के भक्तिभाव के बीच मुनि संघ का मंगल विहार प्रारंभ हुआ। मंदिर पहुंचने पर जैन समाज ने मुनिसंघ की भावपूर्ण अगवानी कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
मंगल प्रवेश के दौरान मुनि श्री ने मंदिर में विराजमान अतिशयकारी भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को मंगल प्रवचन देते हुए धर्म, शांति, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
मुनिश्री ने कहा कि धर्म के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद से श्रद्धालु भावविभोर दिखाई दिए।
15 से 19 अक्टूबर तक होगा विधान
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में 15 से 19 अक्टूबर तक श्री जिनसहस्रनाम महामंडल विधान आयोजित होगा।
महोत्सव के प्रथम दिन 15 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे मंदिर परिसर से विशाल घटयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं।
समाजजनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर मंदिर समिति के रिखबचंद जैन, अतुल जैन, अजित जैन, विजय जैन, विनय जैन, हेमंत जैन, राजकुमार जैन, अनिल जैन, सनी जैन, विकास जैन, चंद्रदीप जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, कपिल जैन, आशीष जैन, विनीत जैन, नितिन जैन, शुभम जैन, दीप्ति जैन, रेखा जैन, दीपा जैन, रेनू जैन सहित ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
श्रीफल साथी : शुभम जैन, आगरा




