14 वर्ष बाद हुआ मुनि श्री अनुमान सागर जी मंगल प्रवेश: सकल जैन समाज की ओर से की गई अगवानी, एक ही मंच पर विराजमान नगर गौरव
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•दिल्ली•24/1/2026, 7:22:52 pm

दिल्ली से विहार करते हुए शुक्रवार को 14 वर्ष के बाद नगर की पावनधरा पर नगर गौरव मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सकल जैन समाज ने बैंडबाजों एवं डोलनागाड़ों से अगवानी की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। दिल्ली से विहार करते हुए शुक्रवार को 14 वर्ष के बाद नगर की पावनधरा पर नगर गौरव मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सकल जैन समाज ने बैंडबाजों एवं डोलनागाड़ों से अगवानी की। नगर में विराजमान आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनिसंघ एवं मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज से महामंगल मिलन हुआ। इंदिरा गाँधी चौराहे साधुओं का भव्य मिलन देख सभी समाजजन अभिभूत हो गए। मिलन के बाद शहर में प्रवेश हुआ। मुनि संघ का जगह-जगह पुष्प वर्षा, पादप्रक्षालन के साथ स्वागत वंदन और अभिनंदन हुआ। शहर के महावीरगंज में वचन कर रहे आचार्य श्री सुबल सागर जी महामुनिराज के चरणों में नमोस्तु बोलकर भव्य मिलन हुआ। एक ही मंच पर दोनों नगर गौरव विराजमान हुए। सैकड़ों की संख्या में लोगो ने धर्म लाभ लिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


