आचार्य विशुद्ध सागर जी ससंघ के पथरिया की ओर बढते कदम: पथरिया में होने जा रहा है आचार्यश्री का चातुर्मास

पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का पथरिया की ओर विहार चल रहा हैं। इसी दौरान आचायश्री के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागरजी के प्रवचन भी हो रहे हैं। उनके प्रवचनों का लाभ क्षेत्रीय दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में ले रहे हैं। पथरिया से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
पथरिया। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का पथरिया की ओर विहार चल रहा हैं। इसी दौरान आचायश्री के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागर महाराज जी के प्रवचन भी हो रहे हैं। उनके प्रवचनों का लाभ क्षेत्रीय दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में ले रहे हैं। इस दौरान मुनिश्री ने प्रवचन में कहा कि ज़िन्दगी में जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है रोशनी होती है, खुशियां होती हैं, तब हमारे साथ बहुत से लोग होते हैं। दोस्त, रिश्तेदार, सहयोगी सब आसपास नज़र आते हैं लेकिन, जैसे ही जीवन में अंधेरा आता है, जैसे ही कठिनाइयां सामने आती हैं, तब बहुत से लोग धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं। उजालों में तो हर कोई साथ देता है। पर सच्चा साथी कौन है? वो जो आपके साथ अंधेरों में खड़ा रहता है, जब आपको उसकी सबसे अधिक ज़रूरत होती है। इसलिए ज़िन्दगी में संबंधों का चुनाव करते समय इस बात पर ध्यान दीजिए।बाहरी रोशनी की तलाश में मत भटको जो लोग सिर्फ आपके सुख में साथ हों, वो साथी नहीं हैं; सच्चे साथी वे हैं, जो आपके दुःख में भी आपका हाथ थामे रहें। कभी-कभी ये साथी कोई दोस्त हो सकता है, कोई गुरु हो सकता है या आपकी अंतरात्मा भी हो सकती है। इसीलिए बाहरी रोशनी की तलाश में मत भटको। उस इंसान की तलाश करो, या उस शक्ति से जुड़ो, जो अंधेरे में भी आपकी रोशनी बन जाए और अंत में यही कहूंगा कि खुद भी ऐसा बनने की कोशिश करो, जो किसी और की ज़िन्दगी में उजाले का नहीं, अंधेरे में सहारा बनने वाला हो क्योंकि, अंधेरे में दिया जलाना ही सच्चा प्रेम, सच्ची दोस्ती और सच्ची इंसानियत है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम प्रारंभ : श्रीफल जैन न्यूज पर हर 5 मिनट में पढ़ें लाइव अपडेट
इंदौर के इतवारी बाजार स्थित कांच मंदिर प्रांगण में क्षमावाणी पर्व का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 104 वर्ष पुरानी परंपरा के आयोजन में अनेक संस्थाएं संयुक्त रूप से सहभागी हैं। पढ़िए श्रीफल न्यूज टीम इंदौर की रिपोर्ट।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 27-09-2026, 04:25 pm
सन्मति समवशरण पांडाल में धर्म संघ का अनूठा अद्भुत मिलन : मैत्री दिवस पर क्षमावाणी पर्व मनाकर समस्त जीवों से क्षमा याचना की गई
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के तत्वावधान में रविवार को पर्युषण महापर्व की सफल पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित इस विशिष्ट अनुष्ठान में दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन समाज की अनूठी और अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली, जिसने इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे देश के जैन समाज को एकता का एक मजबूत संदेश दिया है।इंदौर से पढ़िए, श्रीफल न्यूज टीम की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 04:18 pm



