आचार्य श्री मणिप्रभ सुरीश्वरजी का हुआ आगमन : आचार्य श्री ने राजकुमार पारख की कर्मठता की सराहना

श्वेतांबर संत आचार्य श्री मणिप्रभ सुरीश्वरजी का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए रविवार की बेला में नगर आगमन हुआ। पूर्व संध्या पर आचार्य प्रवर का मित्तल आवास पर आगमन हुआ, जहां संजय मित्तल ,मिथुन मित्तल टीकम मित्तल परिवार एवं भक्तों ने उनकी अगवानी की। रामगंजमंडी से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर...
रामगंजमंडी। श्वेतांबर संत आचार्य श्री मणिप्रभ सुरीश्वरजी का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए रविवार की बेला में नगर आगमन हुआ। पूर्व संध्या पर आचार्य प्रवर का मित्तल आवास पर आगमन हुआ, जहां संजय मित्तल ,मिथुन मित्तल, टीकम मित्तल परिवार एवं भक्तों ने उनकी अगवानी की। आचार्य प्रवर के दर्शन पाकर मित्तल परिवार मौजूद भक्त हर्षित हुए। गुरुदेव की मधुर मुस्कान उनके दोनो हाथों से मिले आशीर्वाद से सभी गदगद हो उठे। आचार्य प्रवर का रात्रि विश्राम मित्तल आवास पर हुआ। मौजूद भक्तों को दिव्य संदेश देते हुए आचार्य प्रवर ने कहा कि नगर में तीसरी बार आना हुआ है। उन्होंने आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख के कार्य की जमकर तारीफ की और कहा कि लगन निष्ठा कर्मठता उनके जैसी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दान दो तो प्रशंसा के साथ दो, दु:खी होकर नहीं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई कार्य करो लगन निष्ठा के साथ और एकाग्र होकर करो सफलता अवश्य मिलेगी। लोग एक साथ दो काम करते है खाना खाते हैं मोबाइल चलाते हैं तो वह कारगर नहीं होगा। व्यापार करे तो पूरे मन और एकाग्र लगन के साथ करे सफलता अवश्य मिलेगी। वर्तमान में हो रहे युद्ध के विषय में कहा कि आज जो युद्ध हो रहा है, उसका मुख्य कारण अहम और स्वार्थपरता है, इसे छोड़ना होगा तभी शांति संभव है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
उत्तम शौच धर्म के दिन भगवान पुष्पदंत का निर्वाण कल्याणक मनाया : 20 सितंबर को होगी उत्तम सत्य धर्म की आराधना
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ भगवान पुष्पदंत स्वामी का निर्वाण कल्याणक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर मंगल भावों के साथ निर्वाण कल्याणक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णपति माताजी की कलम से प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:39 pm
बाहरी स्वच्छता के साथ मन के विकारों को दूर करना ही उत्तम शौच धर्म : कटरा इतवारी खां जैन मंदिर में पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लाडू
आगरा के कटरा इतवारी खां स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने अभिषेक, शांतिधारा और पूजन में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:37 pm



