आचार्य निर्भयसागर संघ ने की ज्ञानतीर्थ क्षेत्र की वंदना : ज्ञानतीर्थ पर श्रावकों द्वारा पाद प्रक्षालन कर आचार्य संघ की अगवानी की

आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज ससंघ ने ज्ञानतीर्थ क्षेत्र की वंदना की। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज अपने शिष्यों के साथ एबी रोड (धौलपुर आगरा) हाइवे पर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ पहुंचे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन की यह खबर...
मुरैना। आचार्य श्रीनिर्भयसागरजी महाराज ससंघ ने ज्ञानतीर्थ क्षेत्र की वंदना की। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज अपने शिष्यों के साथ एबी रोड (धौलपुर आगरा) हाइवे पर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ पहुंचे। बड़ा जैन मंदिर मुरैना से पद बिहार के समय मुनिश्री सुदत्त सागर महाराज, मुनिश्री, भूदत्तसागर जी महाराज, क्षुल्लकश्री चंद्रदत्तसागर, क्षुल्लकश्री यशोदत्त सागर एवं ज्ञापन तमूरा वाले अजय भैयाजी दमोह भी साथ थे। पूज्य श्री पद विहार करते हुए सांध्यकालीन वेला में ज्ञानतीर्थ जिनालय पहुंचे। ज्ञानतीर्थ पर श्रावकों द्वारा पाद प्रक्षालन कर आचार्य संघ की अगवानी की गई। पूज्य आचार्य संघ ने अत्यंत ही श्रद्धा भाव से क्षेत्र की कृत्रिम पहाड़ी पर विराजमान बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान के दर्शन किए। सम्पूर्ण संघ ने आदिनाथ की के श्री चरणों में बैठकर भक्ति की।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जामनेर का पवन मंदिर उड़कर आईं प्राचीन प्रतिमाओं की मान्यता, गुड़ी पड़वा पर लगता है वार्षिक मेला
जैन अतिशय क्षेत्र जैन धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। इन क्षेत्रों में जैन धर्म के भगवान महावीर और उनके पूर्वकल्याणकारक जिनेन्द्र देव के आध्यात्मिक लीलाओं के अतिशय (अद्भुत) घटनाएं मान्यता प्राप्त हैं। इन स्थलों पर जैन समुदाय के श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं और ध्यान धरते हैं। भारत के कुछ अतिशय क्षेत्रों की जानकारी दे रही हैं श्रीफल की प्रधान संपादक रेखा संजय जैन। इसकी 58वीं कड़ी में आज पढ़िए शाजापुर जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सार्वजनिक न्यास, जामनेर, ग्राम- जामनेर, तहसील- शुजालपुर मंडी, मध्यप्रदेश के बारे में
इंदौर • रेखा संजय जैन • 20-09-2026, 05:00 am
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm



