मुनिश्री को नगर आगमन के लिए श्रीफल समर्पित किया :18 मार्च को प्रातः नगर आगमन होगा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•17/3/2026, 2:21:40 am
नगर में निरंतर संतों का आगमन हो रहा है। इसी क्रम में नगर आगमन के लिए आचार्य श्री आर्जवसागर जी के शिष्य मुनि श्री विशोधसागर जी का मंगल विहार खंडवा से सनावद की ओर चल रहा है। सनावद से पढ़िए, यह खबर...सनावद। नगर में निरंतर संतों का आगमन हो रहा है। इसी क्रम में नगर आगमन के लिए आचार्य श्री आर्जवसागर जी के शिष्य मुनि श्री विशोधसागर जी का मंगल विहार खंडवा से सनावद की ओर चल रहा है।
इसी क्रम में सनावद नगर से मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन, सन्मति जैन काका,अखिलेश घाटे, प्रशांत चौधरी, सुधीर जैन, सोनू जैन ने मुनि श्री की रोशिया पहुंच कर श्रीफल समर्पित कर नगर आगमन के लिए निवेदन किया। रात्रि विश्राम दौडवा में होगा एवं 17 मार्च को सुबह दौडवा से चल कर बासवा में रात्रि विश्राम कर 18 मार्च को प्रातः नगर आगमन होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।