सम्मेद शिखरजी विधान रचा 25 अर्घ्य समर्पित : अलग-अलग पुण्यार्जक परिवार ने लिया धर्म लाभ

धर्म प्रभावना में सदैव अग्रणी रहे सनावद में मकर सक्रांति के अवसर पर समाजजनों ने सम्मेद शिखर मंडल विधान रचाया। जिसमें 25 अर्घ्य अलग-अलग पुण्यार्जक परिवार द्वारा समर्पित किए गए। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। धर्म प्रभावना में सदैव अग्रणी रहे सनावद में मकर सक्रांति के अवसर पर समाजजनों ने सम्मेद शिखर मंडल विधान रचाया। मकर सक्रांति के अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल छोटा मंदिर में सभी समाजजनों द्वारा पंडित राजमल परैया द्वारा रचित श्री सम्मेद शिखर जी मंडल विधान रचाया गया। जिसमें 25 अर्घ्य अलग-अलग पुण्यार्जक परिवार द्वारा समर्पित किए गए। इस अवसर प्रशांत चौधरी, सावित्री बाई कैलाशचंद जटाले, संगीता पाटोदी द्वारा प्रत्येक अर्घ्य का महत्व समझाया गया। यह विधान भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष मार्ग की ओर ले जाने के लिए रचा गया है, जो उन्हें सिद्धों के गुणों का स्मरण कराते हुए भक्ति करने का अवसर देता है। इस मंगल अवसर पर सभी समाजजनो ने विधान में अपनी सहभागिता दर्ज कर पुण्य का संचय किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
फैंसी ड्रेस में नन्हे-मुन्नों ने धरे मनोहारी वेश : जैन सखी ग्रुप के आयोजन में प्रतिभा और संस्कारों की सुंदर झलक
मुरैना के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में जैन सखी ग्रुप ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की। 26 बच्चों की धार्मिक, सामाजिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 21-09-2026, 05:41 pm
संयम जीवन की गाड़ी का ब्रेक है : आचार्य उदारसागर महाराज ने आत्मानुशासन का महत्व बताया
मुरैना के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में आचार्य उदारसागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म को जीवन की गाड़ी का ब्रेक बताया। धूप दशमी पर जिनेन्द्र देव को सुगंधित धूप अर्पित की गई। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 21-09-2026, 05:39 pm



