आदिनाथ मिलन महिला मंडल की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा: बनेडियाजी में भगवान अजितनाथ विधान में लिया हिस्सा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•1/2/2026, 1:18:54 am

आदिनाथ मिलन महिला मंडल द्वारा एक दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आरंभ प्रातः मिलन हाईट्स स्थित आदिनाथ मंदिर से हुआ। बनेडियाजी पहुंचने पर पंडितजी के सान्निध्य में अजितनाथ विधान अत्यंत विधि एवं भावपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। इंदौर से पढ़िए, रुचि चौविश्या की खबर...
इंदौर। आदिनाथ मिलन महिला मंडल द्वारा एक दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आरंभ प्रातः मिलन हाईट्स स्थित आदिनाथ मंदिर से हुआ। बनेडियाजी पहुंचने पर पंडितजी के सान्निध्य में अजितनाथ विधान अत्यंत विधि एवं भावपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। इसके पश्चात भोजन का कार्यक्रम हुआ। सभी सदस्य गुलावट पहुंची, जहां तालाब भ्रमण किया गया तथा नौका विहार का आनंद लिया गया। वहां से आगे कल्पतरु एवं समर्थ सिटी स्थित जैन मंदिरों में भक्ति की गई। क्रमशः ढाई द्वीप में दर्शन एवं भक्ति की गई तथा इसके उपरांत सुमति धाम और मलयगिरि मंदिर में आराधना की गई। इस तीर्थ यात्रा में निहारिका जैन, रीता जैन, मिल्की जैन, संध्या जैन, रागिनी जैन, रजनी जैन, सुनीता पड़लिया, विद्या जैन, कुमुद जैन, अनीता जैन, रेणु जैन, किरण दोषी, अंजू जैन, कविता जैन, भारती लुहाडिया, राजकुमारी जैन, रजनी समैया, शकुन जैन, सोनू जैन, अल्पना जैन एवं रुचि चोविश्या जैन ने भाग लिया। यह यात्रा धार्मिक आस्था, अनुशासन एवं सामूहिक एकता का प्रेरक उदाहरण बनी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


