शिविर में 1000 मरीजों ने कराया परीक्षण : 200 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया एवं 1 हजार से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ओल्ड आयरन एंड मोटर पार्ट्स व्यापार संघ एवं आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर तथा सुपरस्पेशियलिटी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क शिविर लगाया गया। अजमेर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
अजमेर। पीड़ित मानव सेवार्थ लगाए गए रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया एवं 1हजार से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ओल्ड आयरन एंड मोटर पार्ट्स व्यापार संघ एवं आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर तथा सुपरस्पेशियलिटी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नाका मदार स्थित जैन धर्मशाला में निःशुल्क सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में अजमेर के जेएलएन अस्पताल से आई विशेषज्ञों की टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में करीब 1 हजार से अधिक लोगों ने लीवर, पेट, ह्रदय, वैस्कुलर रोगों तथा फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श लिया। शिविर में लीवर तथा पेट संबंधी रोगों की जांच एवं इलाज डॉ. आयुष जैन ने किया। ह्रदय रोगों की जांच और इलाज डॉ. आकाश जैन ने किया। वैस्कुलर रोगों की सेवाएं डॉ. पूर्वी मलिक ने दी जबकि, फिजियोथेरेपी सेवाएं डॉ. महक जैन ने प्रदान की।महत्वपूर्ण जांच निशुल्क मिलने से मरीज गद्गद इस अवसर पर निःशुल्क जांच सेवाओं में ईसीजी, बीपी, शुगर, एचबीए1सीए, यूएसजी स्क्रीनिंग, लिपिड प्रोफाइल, एएससीवीडी स्कोर समेत कई जांच भी की गईं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल जैन ने भी इस शिविर में विशेष भूमिका निभाई। शिविर में व्यापार संघ अध्यक्ष नितेंद्र जैन, हीरासिंह ठाकुर, रूपेश जैन, कमल जैन, गौरव जैन, श्रेयांश जैन, ललित जैन, राकेश जैन मामा, लोकेश जैन सुथनिया, विवेक जैन, संजू जैन उमेश जैन, पिंटो जैन, रविंद्र जैन, नरेंद्र जैन राजा साहब, आशीष जैन, नीशू जैन, मोनू जैन, गौरव जैन कोलानायक सहित तमाम व्यापारियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठजन सुनील जैन, पवन जैन बढ़ारी, सुभाष जैन उपस्थित रहे। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी शिविर लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम प्रारंभ : श्रीफल जैन न्यूज पर हर 5 मिनट में पढ़ें लाइव अपडेट
इंदौर के इतवारी बाजार स्थित कांच मंदिर प्रांगण में क्षमावाणी पर्व का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 104 वर्ष पुरानी परंपरा के आयोजन में अनेक संस्थाएं संयुक्त रूप से सहभागी हैं। पढ़िए श्रीफल न्यूज टीम इंदौर की रिपोर्ट।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 27-09-2026, 04:25 pm
सन्मति समवशरण पांडाल में धर्म संघ का अनूठा अद्भुत मिलन : मैत्री दिवस पर क्षमावाणी पर्व मनाकर समस्त जीवों से क्षमा याचना की गई
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के तत्वावधान में रविवार को पर्युषण महापर्व की सफल पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित इस विशिष्ट अनुष्ठान में दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन समाज की अनूठी और अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली, जिसने इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे देश के जैन समाज को एकता का एक मजबूत संदेश दिया है।इंदौर से पढ़िए, श्रीफल न्यूज टीम की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 04:18 pm



