जैन समाज की बेटी याशी जैन ने 17मई को भारतीय समय अनुसार सुबह 5:45 पर माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंग फहरा कर देश का नाम रोश रोशन किया है। उन्होंने जैन ध्वज भी एवरेस्ट पर फहराया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट…
रायगढ़। जैन समाज की बेटी याशी जैन ने 17मई को भारतीय समय अनुसार सुबह 5:45 पर माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंग फहरा कर देश का नाम रोश रोशन किया है। उन्होंने जैन ध्वज भी एवरेस्ट पर फहराया है। पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत अखिलेश जैन की पुत्री याशी के बारे छत्तीसगढ़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने कहा कि देव-शास्त्र-गुरु के मंगल आशीर्वाद से कुमारी याशी जैन संभवत जैन समाज की पहली बेटी हैं, जिन्होंने एवरेस्ट पर चढ़कर जैन ध्वज और तिरंगा लहरा कर जैन समाज का नाम रोशन किया है।
इसके पूर्व में अफ्रीका एवं अमेरिका की सबसे ऊंची चोटियों पर भी याशी जैन ध्वजा लहरा चुकी हैं। याशी की इस उपलब्धि पर इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने याशी जैन को बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
एकमात्र सदस्य
याशी ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य थीं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान बीते एक अप्रैल से शुरू हुआ था।
ये भी कर चुकी हैं फतह
याशी जैन ने 14 फरवरी 2023 दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकंकागुआ( 6961 मीटर) को फतह किया। दो अक्टूबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5896 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। माउंट एवरेस्ट अभियान के दौरान वर्ष 2021 में कैंप (8000 मीटर) तक पहुंचीं। जनवरी 2021 में लोबुचे ईस्ट पीक (6119 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। जनवरी 2020 में आईलैंड पीक नेपाल ( 6189 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर) पर चढ़ाई की । साल 2018 में हिमालयी क्षेत्र में 6116 मीटर ऊंची चोटी माऊंट जोगिन- 3 फतह करने में सफलता पाई।
माउंटेनियरिंग कोर्स किया
याशी ने दाजर्लिंग के हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट से बेसिक कोर्स के बाद उत्तरकाशी के नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स किया। दिसंबर 2017 में उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप (17,600 फीट) और काला पत्थर (18,510 फीट) की सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
Add Comment